देर रात बरेली रोड में एक युवक की पत्थरों से कुचलकर कर दी हत्या  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। शहर से लगे हुए बरेली रोड के गौजाजाली इलाके में देर रात एक युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौजाजाली निवासी एक युवक ने किसी विवाद के चलते एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात के समय की है, जब आरोपी अनिल ने राजपुरा निवासी तरुण रावत पर अचानक हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए हत्या के आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। हत्या के कारणों का खुलासा जांच के बाद किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a young man was killed by crushing him with stones on Bareilly Road Haldwani news Late night murder news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या देर रात बरेली रोड में मर्डर न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More