देर रात चौधरी काम्प्लेक्स में लगी आग, दो दुकानों में हुआ आग से भारी नुकसान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां बड़ी मुखानी क्षेत्र अंतर्गत चौधरी काम्प्लेक्स में देर रात भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के बड़ी मुखानी क्षेत्र अंतर्गत रोला की पुलिया (पीली कोठी रोड स्थित नीम के पेड़ वाली रोड) के पास चौधरी काम्प्लेक्स में स्थित भगवती ट्रेडर्स (हार्डवेयर की दुकान) और मेहरा स्पोर्ट्स की दुकान में शुक्रवार देर रात 12 बजे के बाद भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

बताया जा रहा है कि, वहां से गुजर रहे राहगीरों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिससे समय रहते आग पर काबू पाया गया। अगर फायर ब्रिगेड को समय पर सूचना नहीं मिलती तो शायद आग पूरे काम्प्लेक्स में फैल सकती थी। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से दोनों दुकान स्वामी को लाखों-करोड़ का नुकसान हुआ है। भगवती ट्रेडर्स के स्वामी देवेश चौधरी ने बताया कि, देर आग लगने से उनकी हार्डवेयर की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई, इस आग से उनको करीब 1 करोड़ का नुकसान हुआ है। आग लगने का पता करीब रात दो बजे चला। मेहरा स्पोर्ट्स के स्वामी केदार मेहरा ने बताया कि, उनको आग लगने का पता रात दो बजे करीब चला, उनकी दुकान में सबकुछ जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि करीब 5 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news heavy damage in two shops Late night fire broke out in Chaudhary Complex Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More