देहरादून। हरिद्वार में भूमि घोटाले में अफसरों सस्पेंड होने के बाद देर रात शासन ने दो आईएएस अफसरों को नई तैनाती दी है। प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित को हरिद्वार और नितिका खंडेलवाल को टिहरी का नया डीएम बनाया है।
मंगलवार देर रात कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल ने इस संबंध में आदेश किए। जमीन घपले में प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर सरकार ने हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह को दिन में सस्पेंड करते हुए कार्मिक विभाग से संबंद्ध कर दिया था। इसके चलते वहां सीडीओ को कार्यवाहक डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, पर देर रात सरकार ने टिहरी के डीएम मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी बना दिया। 2013 बैच के आईएएस दीक्षित से निदेशक पुनर्वास टिहरी बांध परियोजनाएं और उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण वापस लिया गया है। अपर सचिव नितिका खंडेलवाल को टिहरी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी […]