नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं विधायक सुमित हृदयेश ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर मलिन बस्तियों के सर्वे को संज्ञान में लेने को किया अनुरोध  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


देहरादून। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू से देहरादून में मुलाकात की। उन्होंने वर्तमान में नगर क्षेत्र हल्द्वानी की मलिन बस्तियों के हो रहे सर्वे जिसमें गफूर बस्ती, ढोलक बस्ती, चिराग अलीसाह, इन्द्रानगर- ए. इन्द्रानगर-बी एवं इन्द्रानगर पूर्वी को छोड़ दिया गया है, यह विषय मुख्य सचिव के संज्ञान में लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल   

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक सुमित हृदयेश ने मुख्य सचिव को पत्र देकर उत्तराखण्ड शासन के एक्ट संख्या-229/ XXXVI (3)/2016/26 (1) /2016 दिनांक 10 अगस्त, 2016 का उल्लेख करते हुए कहा की सभी मलिन बस्तियों का सर्वे किया जाए। स्वामित्व चाहे राज्य सरकार का हो अथवा केन्द्र सरकार का विस्थापन की कार्यवाही राज्य सरकार द्वारा की जाये। परन्तु वर्तमान में नगर निगम द्वारा उपरोक्त मलिन बस्तियों को सर्वेक्षण में छोड़ दिया गया है, जिससे उपरोक्त बस्तियों के नागरिकों में असन्तोष भी है। भविष्य के प्रति चिन्ता व भय का माहौल भी व्याप्त है। उपरोक्त बस्तियों में गरीब तबके के लोग ही रहते हैं जिससे नगर निगम एवं जिला प्रशासन की कार्यवाही निश्चितरूप से भेदभावपूर्ण है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्य सचिव से अनुरोध किया कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को निर्देश देने का कष्ट करें जिससे गरीब परिवारों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोक संस्कृति के रंगों से सजेगा हल्द्वानी : 23 से 27 अक्टूबर तक कुमाऊं द्वार महोत्सव में गूंजेंगे प्रीतम भरतवाण और मैथिली ठाकुर के सुर  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजाजी के जंगल में मिली 12–15 वर्षीय हथिनी की लाश, मौत की वजह तलाश रहा वन विभाग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व के बिल्केश्वर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हथिनी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। हथिनी की उम्र करीब 12 से 15 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण उसकी मौत होने की आशंका […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती, नशे और साइबर अपराध पर सख्ती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और बदलती अपराध चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। नशे का कारोबार और साइबर अपराध आज समाज, विशेषकर युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बन चुके […]

Read More
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा समापन की ओर : जानिए गंगोत्री से बदरीनाथ तक कपाट बंद होने की तय तिथियां एवं शुभ मुहूर्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अब समापन की ओर बढ़ रही है। विजयदशमी के अवसर पर विभिन्न धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथियां और शुभ मुहूर्त निर्धारित कर दिए गए हैं। इस वर्ष गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को, जबकि […]

Read More