हल्द्वानी। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग व गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था द्वारा आयोजित आजीविका उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में दो वर्षों तक संचालित एलइडी प्रकाश व्यवस्था कार्यक्रम के तहत नैनीताल जिले के हल्द्वानी, बैलपड़ाव से 90 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया।जिसके उपरांत आज ये महिलायें एलइडी झालर व बल्ब के निर्माण में निपुण बन अब एलइडी निर्माण करने वाली कंपनियों को चुनौती देने को तैयार हैं।
गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा दीपावली के अवसर पर पहले से ही आर्डर के रुप में तैयार मालायें, झालर, स्वास्तिक व बल्ब आज बाजार में अच्छी मात्रा में खरीदे जा रहें हैं। इन झालरों की डिमांड व बिक्री अधिक होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि ये मालायें चाइनिज मालाओं की तुलना में कर्ई वर्षों तक टिकाऊ रहती हैं। नाबार्ड के सहयोग द्वारा आज महिलायें एलइडी के स्वरोजगार को अपनाकर एक नयी दिशा में अपना आयाम स्थापित कर रही हैं और यह साबित कर चुकी हैं कि यदि उन्हें उचित अवसर प्रदान किया जाये तो वह हर क्षेत्र में निपुण होकर आगे बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही स्वदेशी अपनाओ का संदेश देने एवं आत्मनिर्भर भारत को सफल बनाने में भी अहम योगदान दे रही हैं। प्रतिदिन एक महिला एक दिन में 5-6 झालर व स्वास्तिक तथा 30-40 बल्ब तैयार कर लेती हैं। महिलाओं द्वारा तैयार एलइडी मालाओं की कीमत ₹150- 400 तक है। नाबार्ड द्वारा चलाये आजिविका उद्यमिता विकास कार्यक्रम व गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था द्वारा प्रशिक्षित यह महिलाएं आनलाइन माध्यम से भी आर्डर प्राप्त कर स्वयं के साथ ही दूसरे के घरों को उजाला देने का कार्य कर रहीं हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]