सेल्फी में गई जान, केदारनाथ यात्रा पर आये युवक की गहरी खाई में गिरने से मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देवप्रयाग। दोस्तों के साथ केदारनाथ यात्रा पर आए एक दोस्त को सेल्फी लेना भारी पड़ गया, केदारनाथ यात्रा पर जा रहे युवक की सेल्फी लेने के दौरान देवप्रयाग तोता घाटी में गहरी खाई में गिरने से मौत हो गयी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली से केदारनाथ यात्रा के लिए पहुंचा था। रविवार सुबह करीब सात बजे ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग स्थित तोताघाटी में सेल्फी लेने के दौरान 29 वर्षीय मिंटू पुत्र दिलीप मंडल निवासी प्रहलादपुर दिल्ली कैंट पैर फिसलने से करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे चटृटानों के बीच गिर गया। इस दौरान मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर थाना देवप्रयाग के एसएसआई अनिरुद्ध मैंठानी पुलिस व एसडीआरएफ की टीम सहित घटना स्थल पहुंचे। जहां काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को खाई से निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस द्वारा मृतक के दोस्तों रवि सेठ उम्र 24 वर्ष व अंकित मेहतो 19 वर्ष से घटना के बारे में पूछ ताछ की गयी। जिसमें उन्होंने बताया कि तीनों दोस्त शनिवार रात अपनी कार से दिल्ली से केदारनाथ के लिए निकले थे। रविवार सुबह तोताघाटी में तीनों लघुशंका करने उतरे। वह दोनों जहां पहाड़ की ओर गए, मिंटू नीचे की ओर चला गया और सेल्फी खींचने लगा। तभी उसका पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा मृतक युवक के स्वजन को घटना की जानकारी दे दी गयी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Devprayag news Life lost in selfie Uttrakhand news youth on Kedarnath Yatra dies after falling into deep gorge

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More