जीवन जीना भी एक कला है- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने पीलीकोठी में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा या हमारे किन्हीं सत्कर्मों के परिणाम स्वरूप हमें मानव का शरीर मिला है । इसे पाकर हम सच्चे अर्थों में मानव,एक सच्चा इंसान बनकर दिखायें। इसी में हमारे जीवन की सार्थकता है। देव दुर्लभ मानव शरीर को पाकर भी हम कहीं पशुतुल्य जीवन तो नहीं जी रहे ? हमारे कर्म,आचरण व प्रवृत्तियाँ मानवीय हैं या पशुओं की तरह हैं। जीविन जीना भी एक कला है। हम अपनी मानवोचित पहचान को बनाये रखें, एक दूसरे का सहयोग करते हुए, औरों की पीड़ा को समझते हुए। हमारा जीवन उत्थान की ओर हो पतन की ओर नहीं। जीवन में गलती होना स्वाभाविक है लेकिन इंसान वो है जो गलती में सुधार लाये व गलती को दोबारा दोहराए नहीं। 
 
महाराज श्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन व आचरण मानव मात्र के लिए अनुकरणीय है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मात्र हिंदुओं के ही नहीं, मात्र भारतवर्ष के ही नहीं, संपूर्ण ब्रह्मांड के नायक हैं।  जन जन के लिए उनका जीवन चरित्र अनुकरणीय एवं अनुसरणीय है। माता-पिता की आज्ञा पालन, भाई भाई का प्यार, गुरु की सेवा, आज्ञा पालन व अनुसरण, समाज के पिछड़े व उपेक्षित वर्ग को गले से लगाना, मित्रता निभाना, धर्म की स्थापना के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर देना, अधर्म के विनाश के लिए सदैव तत्पर रहना, अधिकार की लड़ाई नहीं बल्कि कर्तव्य पालन के लिए तत्परता का संदेश। भगवान श्री राम के दिव्य प्रेरणा संदेश , उपदेश जिन्हें जीवन में अपनाकर व्यक्ति सच्चे अर्थों में एक इंसान बन सकता है। उसके अंदर मानवता,सुह्रदयता, उदारता, परोपकार दयालुता,करुणा, शील, इत्यादिक दिव्य गुणों का प्रादुर्भाव होता है।
 
अपने धारा प्रवाह प्रवचनों से उन्होंने सभी भक्तों को मंत्र मुग्ध व भाव विभोर कर दिया। सारा वातावरण भक्तिमय हो उठा व श्री गुरु महाराज,कामां के कन्हैया, लाठी वाले भैय्या व जय जय श्री रघुनाथ हरि की जय जयकार से गूँज उठा।
 
आज हल्द्वानी नैनीताल में परम पूज्य श्री महाराज जी ने अनेक स्थानों के कार्यक्रमों में पधारकर विशाल भक्त समुदाय को अपने दर्शनों व दिव्य अमृत वाणी से कृतार्थ किया। आदर्श नगर व पीलीकोठी में सामूहिक सुन्दर काण्ड पाठ का भी आयोजन हुआ। भण्डारे में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कल अनेक कार्यक्रमों के साथ ही 11 बजे से 12 बजे तक श्री महाराज जी प्रेमपुर लोसज्ञानी में निर्माणाधीन श्री चैतन्य धाम में पधारेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Excerpts from Swami Shri Hari Chaitanya Puri Ji Maharaj's discourse in Haldwani Haldwani news Living life is also an art - Shri Hari Chaitanya Mahaprabhu Premavatar/Visionary Shri Hari Kripa Peethadheeshwar Religious News uttarakhand news World-renowned Saint Swami Shri Hari Chaitanya Puri Ji Maharaj उत्तराखण्ड न्यूज धार्मिक न्यूज प्रेमावतार/युगदृष्टा/श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज विश्व विख्यात संत स्वामी हरि चैतन्य महाप्रभु स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज के हल्द्वानी में दिए प्रवचन के अंश हल्द्वानी न्यूज

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

त्याग, परोपकार, संयम, दृढ़ता निरभिमानता के प्रतीक हैं भगवान शंकर – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    श्री हरेश्वर महादेव व श्री दिव्येश्वर महादेव की सजाई गई दिव्य झांकी   रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में स्थित श्री दिव्येश्वर महादेव व श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में स्थित श्री हरेश्वर महादेव की आज भव्य व दिव्य […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

“मेरे गुरुवर जैसा दूसरा न कोई” श्री हरि कृपा आश्रम कामां में हजारों हरि भक्तों ने किया गुरु पूजन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरि कृपा आश्रम, कामां, जिला डीग (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट गुरु पर्व सम्मेलन का दूसरा दिन आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। प्रातःकाल अखंड रामचरितमानस पाठ का विधिवत पूर्णाहुति […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: श्री हरि कृपा आश्रम कामां की भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री हरी कृपा आश्रम कामां जिला ढीक (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के पहले दिन प्रातः 7 बजे  प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा का […]

Read More