वन विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित 41 डिप्टी रेंजर्स हुए प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) के पद पर पदोन्नत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति प्रक्रिया को आखिरकार अमलीजामा पहना दिया गया है। विभाग ने 41 डिप्टी रेंजर्स को प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) के पद पर पदोन्नत करते हुए उनकी सूची जारी कर दी है। इस फैसले को विभागीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

यह पदोन्नति ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों के बाद विभाग में व्यापक फेरबदल की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में अब अधीनस्थ स्तर पर भी बदलाव करते हुए डिप्टी रेंजर्स को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पदोन्नति के साथ ही सभी अधिकारियों को नई तैनाती भी दी गई है, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

इस निर्णय में खास बात यह रही कि एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (APCCF) मीनाक्षी जोशी ने मानव संसाधन की जिम्मेदारी छोड़ने से ठीक पहले यह सूची जारी की।हाल ही में विभागीय पुनर्व्यवस्था के तहत मानव संसाधन का प्रभार उनसे हटाकर पी.के. पात्रो को सौंपा गया था। ऐसे में यह निर्णय उनके कार्यकाल के महत्वपूर्ण फैसलों में से एक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

जानकारी के अनुसार प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी बने अधिकारियों का चयन सीनियरिटी के आधार पर किया गया है। इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए विभाग में लंबे समय से तैयारी चल रही थी, जिसे मीनाक्षी जोशी की निगरानी में पूरा किया गया। इसके बाद वन मंत्री सुबोध उनियाल की मंजूरी मिलने के पश्चात आदेश जारी किए गए।

प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी के रूप में पदोन्नत किए गए अधिकारियों में वीरेंद्र दत्त बडोला, देवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, हेमचंद्र आर्य, खीम सिंह संभल, कमल सिंह पवार, त्रिभुवन सिंह बोरा, चंद्रशेखर शर्मा, नेत्र सिंह, उत्तम सिंह रावत, गणेश बहुगुणा, राजेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद आर्य, दान सिंह हरकोटिया, संजय प्रसाद सेमवाल, विशन दत्त जोशी, ओमप्रकाश वर्मा, संतोष कुमार, दिनेश कुकरेती, सुनील सिंह रावत, भगवत प्रसाद भादुला, अनिल कुमार भादुला, राम सिंह जेठा, अशोक कुमार, पंकज शर्मा, बलबीर सिंह, ललित मोहन आर्य, मनोज कुमार, अनीता रावत, प्रमोद चंद भट्ट, बाबू सिंह, रमेश चंद भट्ट, दीपक कुमार, यशपाल सिंह, दीप चंद जोशी, कुंदन सिंह बिष्ट, धर्मानंद पाठक, मनोज कुमार तिवारी, राकेश सिंह राणा, दिनेश सिंह और अखिलेश रावत शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 41 डिप्टी रेंजर्स हुए प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) पद पर पदोन्नत dehradun news Forest department news Promotion news The long awaited promotion of 41 Deputy Rangers to the post of In-charge Forest Range Officer (Ranger) in the Forest Department uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज प्रमोशन न्यूज वन विभाग न्यूज वन विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More