भगवान श्रीकृष्ण का संदेश जन जन के लिए अनुकरणीय –  स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
गढीनेगी। श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर, युगदृष्टा, प्रेमावतार श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तीन दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन में श्री हरि कृपा धाम आश्रम में भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि महापुरुषों, संतों, गुरुओं व अवतारों की जयंती मनाना तभी पूर्णरूपेण सार्थक है जब उनसे प्राप्त शिक्षाओं, प्रेरणाओं व उपदेशों को अपने जीवन में उतारकर कल्याण पथ पर अग्रसर हो सकें। मात्र अपनी कमियाँ छुपाने की ढाल ही ना बनाएँ। महापुरुषों, शास्त्रों व अवतारों को परमात्मा श्रीकृष्ण मात्र मक्खन या चित चोर ही नहीं ‘अनेक जन्मार्जित पाप चोरम’ अनेक जन्मों के अर्जित पापों को चुरा लेते हैं जैसे ही जीव शरणागत होता है। जैसे श्रीराम कहते हैं ‘सन्मुख होइ जीव मोहे जबहि, जन्म कोटि अघ नासहीं तबही” उन्होंने माखन चोरी, चीर हरण, अनेक रानी-पटरानी होते हुए भी योगीराज होने इत्यादि के सूक्ष्म रहस्य समझाकर लोगों द्वारा की जाने वाली शंका का पूर्ण विज्ञान सम्मत समाधान किया। श्रीमद्भागवत गर्ग संहिता व महाभारत में से अनेक प्रसंग श्रीकृष्ण लीला के सुनाकर भक्तों को भाव विभोर व मंत्रमुग्ध करा दिया। अन्य भक्ति गीत नित्य महाराज जी ने प्रेम से गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। भाव विभोर होकर लोग नृत्य करने लगे।
 
पर्यावरण के प्रति जागरूकता स्थान स्थान पर सदैव से महाराज जी पैदा करते रहे हैं। इस बार भी आश्रम में महाराज जी ने वृक्ष लगवाए। स्वयं भी अपने कर कमलों से वृक्ष लगाए। देश भर से महाराज जी के भक्त व शिष्य बड़े उत्साह और लगन के साथ दूर दूर से यहाँ पहुँचकर निरंतर सेवा करते हैं। इस बार के प्रवास के दौरान भी आश्रम पर सदैव की भाँति निरंतर भक्तों का सैलाब महाराज श्री के दर्शनार्थ व दिव्य प्रवचनों को सुनने के लिए उमड़ता रहा है। विश्व नायक जन-जन के आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण का पावन प्राकट्योत्सव श्री महाराज जी के संरक्षण, सानिध्य व अध्यक्षता में बहुत ही श्रद्धा पूर्वक उत्साह और प्रेम के साथ मनाया गया । नन्हे मुन्ने बच्चों ने संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए । श्री हरेश्वर महादेव का इस अवसर पर महाअभिषेक भी किया गया। प्रातःकाल से ही श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी काशीपुर उत्तराखंड में परम पूज्य श्री महाराज जी के दर्शनों व दिव्य अमृत वचनों को सुनने के लिए दिनभर हज़ारों भक्तों का ताँता लगा रहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के प्रथम सत्र का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरीश रावत ने किया व रात्रि आठ बजे से बारह बजे तक के द्वितीय सत्र का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री व नैनीताल सांसद अजय भट्ट द्वारा किया गया। हज़ारों भक्तों के साथ साथ अनेक पूर्व मंत्री, सांसद, अनेक विधायक, भाजपा व कांग्रेस के अनेक राजनेता, अनेक अधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gadhinegi News Lord Shri Krishna's message is exemplary for the masses Lord Shri Krishna's message is exemplary for the masses - Swami Shri Hari Chaitanya Mahaprabhu Religious News udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

मातृभूमि, मां व मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त सुमदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मां जगदंबा की […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव एवं विराट धर्म सम्मेलन का भव्य शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    शक्ति को संजोकर रखने में ही शक्ति की आराधना की पूर्णता है – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु        रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट में स्थापित श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि के उपलक्ष में आयोजित दस दिवसीय विशाल यज्ञ अनुष्ठान में भक्तों […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

जहां संकल्प है, वहां कुछ भी असंभव नहीं – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प की शक्ति अपरिमित है। संकल्प कालजयी है संकल्प […]

Read More