हल्द्वानी। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने शुक्रवार (आज) हरिपुर लोसज्ञानी स्थित चैतन्य धाम में उपस्थित भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्यार बहुत ही छोटा सा शब्द है अगर सच्चा हो तो सारी दुनिया का मालिक भी इससे वश में हो जाए तो कोई बड़ी बात नहीं। प्रेम ही ईश्वर है, ईश्वर ही प्रेम है। बशर्ते वह प्रेम विशुद्ध हो, निष्काम हो, निस्वार्थ हो, निष्कपट हों ऐसा विशुद्ध , निस्स्वार्थ, निष्कपट प्रेम परमात्मा का ही स्वरूप है जब यह स्वभाविक हमारे मन में उत्पन्न हो तो लगता है कि सामने वाला कौन है कही ये साक्षात परमात्मा तो नहीं है। लेकिन स्थिर नहीं रहती है बुद्धि, प्रेम, आस्था विश्वास। ये परमात्मा नहीं है तो परमात्मा का कोई निकट जन है ये सदियों से लगता आया है क्योंकि अंत में स्वाभाविक प्रेम परमात्मा या परमात्मा के निज जन के प्रति ही उत्पन्न हो सकता है। परंतु आज दुर्भाग्यवश इसी प्रेम का अभाव सर्वत्र दिखाई देता है आज मूर्खतावश लोग वासनामय संबंधों को प्रेम कह देते हैं जो कि प्रेम का भी अपमान है।
महाराज श्री ने भक्तों के बीच जमीं पर बैठ सामूहिक भोग ग्रहण कर दिया सामाजिक समरसता का सन्देश
आज के दौर में जहां आधात्म का भी ब्यवसायिकरण हो गया है और संत -महात्मा भारी सिक्योरिटी के बीच रहने लगे है, वहीं महाराज श्री अपने हर अनुयायियों से बेहद सहज भाव से मिलते है। महाराज श्री के पास न कोई पहरेदार और न ही उन्हें जन समुदाय से मिलने का भय।
इसी का ज्वलंत उदाहरण आज देखने हरिपुर लोसज्ञानी स्थित चैतन्य धाम में देखने को मिला। महाराज श्री ने यहां निर्माड़ाधीन चैतन्य धाम में पहुंच जहां कार सेवा का अनुसरण व निर्देशन किया वहीं उपस्थित भक्तों के मध्य जमीं पर बैठ सामूहिक भोग भी स्वीकार कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
महाराज श्री के अनुसार कुरीतियों और ब्यसनों का परित्याग कर प्रेमभाव एवं अपनत्व से आने वाला प्रत्येक ब्यक्ति उनके परिवार का सदस्य है, फिर वह चाहे किसी भी धर्म, मत अथवा संप्रदाय का ही क्यों न हो।
शनिवार (कल) श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर पधारेंगे महाराज श्री
आज हल्द्वानी नैनीताल में परम पूज्य महाराज श्री ने अनेक अति व्यस्त कार्यक्रमों में विशाल भक्त समुदाय को अपने दर्शनों व दिव्य प्रवचनों से भाव विभोर किया। महाराज श्री का जहां चैतन्य धाम में पधारने पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने स्वागत एवं सुन्दर काण्ड पाठ व मार्गदर्शन के बाद सामूहिक वनभोज का आयोजन हुआ, वहीं श्रद्धालुओं द्वारा स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया। कल प्रातः आठ बजे महाराज श्री हल्द्वानी से प्रस्थान करेंगे और हल्द्वानी में ही अनेक स्थानों से होते हुए 10.30 बजे श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर पधारेंगे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता श्री हरेश्वर महादेव व श्री दिव्येश्वर महादेव की सजाई गई दिव्य झांकी रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में स्थित श्री दिव्येश्वर महादेव व श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में स्थित श्री हरेश्वर महादेव की आज भव्य व दिव्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता कामां। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरि कृपा आश्रम, कामां, जिला डीग (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट गुरु पर्व सम्मेलन का दूसरा दिन आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। प्रातःकाल अखंड रामचरितमानस पाठ का विधिवत पूर्णाहुति […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता कामां। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री हरी कृपा आश्रम कामां जिला ढीक (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के पहले दिन प्रातः 7 बजे प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा का […]