प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पिता की लड़की के प्रेमी ने की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

ग्रेटर नोएडा। प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे एक पिता की लड़की के प्रेमी ने हत्या कर दी। पिता की हत्या में लड़की ने भी अपने प्रेमी का साथ दिया और हत्या के बाद दोनों ने शव को छिपा दिया था। ग्रेटर नोएडा के जेवर में यह वारदात करीब एक सप्ताह पहले की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दो दिन पहले आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके कब्जे से पुलिस ने लड़की को भी बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने पूरी वारदात कबूल की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश और सबूत मिटाने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल और लड़की को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मेरठ का चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड : अदालत ने आरोपी मुस्कान और साहिल को सुनाई मृत्युदंड की सजा 

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान हरेंद्र सिंह (20) के रूप में हुई है। जबकि लड़की महज 16 साल की है। आरोपी लड़की ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि करीब 15 दिन पहले ही उसकी मां की लंबी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। उसके बाद से वह आरोपी लड़के के साथ शादी करना चाहती थी। लेकिन उसके प्रेम संबंधों में उसके पिता बाधा बन रहे थे। ऐसे में उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 10 जनवरी की रात उनकी हत्या कर दी है। वहीं आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि लड़की के पिता की कई दिनों से रैकी कर रहा था। वारदात की रात वह काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मौका देखकर उसने पीछे से सरिया से उनके सिर पर वार कर दिया। वहीं मौत होने के बाद दोनों ने शव को एक खाली प्लाट में ठिकाने लगा दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

गेस्ट हाउस में चौकीदारी करता है आरोपी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद एक गेस्टहाउस में चौकीदारी करता है। उसने बताया कि काफी समय से वह लड़की के संपर्क में है और दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के पिता नहीं चाहते थे कि दोनों के बीच किसी तरह का संबंध रहे। संयोग से इसी बीच लड़की की मां की मौत हो गई। ऐसे में उसके पिता जल्द से जल्द उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मेरठ का चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड : अदालत ने आरोपी मुस्कान और साहिल को सुनाई मृत्युदंड की सजा 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Lover of father's girl who was becoming an obstacle in love relationship murdered up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

मेरठ का चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड : अदालत ने आरोपी मुस्कान और साहिल को सुनाई मृत्युदंड की सजा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। देशभर में चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में जिला अदालत ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। सौरभ राजपूत की हत्या के इस मामले में बुधवार को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा –  प्रमोद तिवारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लखनऊ। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग के रहते कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है।तिवारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ पद […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More