श्रद्धा व विश्वास के साथ साक्षात कर्म फल देवी के रूप में विद्यमान है माँ सूर्या देवी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

“या देवी सर्वभूतेसु श्रद्धां रूपेण संस्थिता “
अर्थात जो देवी सभी प्राणियों में श्रद्धा, विश्वास और सात्विकता के रूप में विद्यमान हैं, उन माँ को मैं बारंबार नमस्कार करता हूँ।

नैनीताल जिले के गौलापार क्षेत्र के किशनपुर से लगभग 6 किलोमीटर जंगल का सफर और फिर मंदिर के साथ शांत ध्वनि में बहता जाम नाला जो अब सूर्या नाला से प्रचलित है के किनारे पौराणिक स्वरूप छोटे से मंदिर के रूप में विराजमान है माँ सूर्या देवी मंदिर। इसी के ठीक बगल में गुफा में विराजमान देवा दी देव महादेव।

चरितार्थ ही नहीं वरन यहां के पुजारी हरीश चन्द्र पाण्डेय के अनुसार वैसे तो इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कब हुई इसका किसी को नहीं पता, लेकिन यह भी सच है कि यहां माँ के मंदिर को कई सदियों से लोग देख रहें है और पूजन भी कर रहें है। पुजारी जी के अनुरूप मुगलों द्वारा भारत में आक्रमण के दौरान माँ सूर्या देवी एक 14 वर्षीय बालक के शरीर पर अवतरित होकर राजस्थान से यहां आई और स्थानीय लोगो को स्वप्न में दर्शन देकर अपने होने का प्रमाण दिया।कुछ स्थानीय लोग जब अपने जानवरों के साथ जंगल में आये तो उन्हें माँ सूर्या देवी की प्रतिमा इस जगह पर दिखाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

कहते है कई साधु महात्मा भी माँ की स्तुति के लिए यहां आते रहें और उन्होंने यही बहते नाले के करीब अपनी कुटिया भी बनाई थी, लेकिन बरसात के दौरान नाले के विकराल स्वरूप में वह बह गईं। उसके बाद वर्ष 1977 में उदासीन अखाड़े के संत 1008 श्री बाबा नौमीदास यहां आये और उन्होंने यहां पुनः आश्रम की स्थापना की जिसे मार्च 2012 में बाबा नौमीदास के देह त्याग के बाद से 1008 स्व. श्री बाबा नौमीदास आश्रम के नाम से जाना जाता है।

वर्ष के प्रत्येक नवारात्रि, शिवरात्रि अथवा विशेष आयोजनों में यहां अखण्ड रामायण, कीर्तन के साथ भागवत कथा का भी आयोजन है। जिसके पश्चात मंदिर की देख रेख को स्थापित “जय माँ सूर्या देवी मंदिर समिति, गौलापर ” यहां आने वाले प्रत्येक भक्तों के लिए लगातार माँ के प्रसाद स्वरूप भण्डारे का भी आयोजन करती है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

इस बार भी प्रथम नवरात्र से यहां भागवत कथा के साथ ही भारी संख्या में आने वाले माँ के भक्तों हेतु नित्य भण्डारे का आयोजन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

शक्ति की देवी का यह सिद्ध स्थल जहां भारी सख्या में श्रदालु माँ के दर्शन को आते है, वहीं हमारी स्थानीय प्रशासन से भी अपील है कि इस भक्ति स्थल पर पहुंचने वाले मार्ग को आमजन हेतु सुविधाजनक बनाने में मदद करें। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Embodying the very Goddess of Karmic Retribution Ma Surya Devi stands as a beacon of faith and devotion Ma Surya Devi Temple Ma Surya Devi: A Center of Faith and Devotion Nainital/Gaulapar News Religious News uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज धार्मिक न्यूज नैनीताल/गौलापार न्यूज माँ सूर्या देवी मंदिर श्रद्धा व विश्वास का केन्द्र माँ सूर्या देवी साक्षात कर्म फल देवी के रूप में विद्यमान है माँ सूर्या देवी

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More