संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पार्टी नेतृत्व ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नई जिम्मेदारियां सौंपकर आगामी चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया है।

दिल्ली बीजेपी की कमान अब केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दी गई है। वे केंद्र सरकार में परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री के तौर पर कार्य कर रहे हैं। पार्टी ने उन्हें वीरेंद्र सचदेवा की जगह प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि दिल्ली में संगठन को और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में तेज रफ्तार कार बनी हादसे की वजह, स्कूटी सवार पहुंचा अस्पताल   

पंजाब में बीजेपी ने बड़ा बदलाव करते हुए सरदार केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वे बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं और पंजाब की राजनीति में प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं।2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने उन्हें अहम जिम्मेदारी देकर चुनावी तैयारियों को तेज करने के संकेत दिए हैं। ढिल्लों को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी भी माना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

हरियाणा बीजेपी की नई प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता को बनाया गया है। उन्होंने मोहन लाल बड़ौली का स्थान लिया है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय डॉ. गुप्ता पहले प्रदेश महामंत्री और पानीपत जिलाध्यक्ष की भूमिका निभा चुकी हैं।पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

वहीं त्रिपुरा में अभिषेक देबराय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी का कहना है कि नए नेतृत्व के जरिए राज्यों में संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bharatiya Janata Party News Making a major change at the organizational level new delhi news state presidents changed in four states the Bharatiya Janata Party has changed state presidents in four states चार राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष नई दिल्ली न्यूज भारतीय जनता पार्टी समाचार संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More