फ्लैट में अचानक लगी आग से घबराकर तीसरी मंजिल से नीचे कूदे ब्यक्ति की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
हरिद्वार। यहां ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण की थी घबराकर वहां रह रहे एक व्यक्ति ने तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि नक्षत्र वाटिका निकट रानीपुर झाल भूमानंद अस्पताल के पीछे कॉलोनी में बने तीन मंजिला भवन में आग लग गई है। आग से बचने के लिए एक व्यक्ति तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जानकारी जुटाने पर पता चला कि सोनू सिंह (36) पुत्र श्यामवीर निवासी नक्षत्र वाटिका फ्लैट नंबर 57 के तीसरी मंजिल से नीचे कूदने के कारण कूल्हे, चेस्ट व शरीर के अन्य जगह की हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ है।
 
कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि घायल सोनू सिंह को उपचार के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। मौके पर पड़ताल की गई है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a person jumped down from the third floor died Frightened by the sudden fire in the flat haridwar news the person jumped down from the third floor uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More