सीन रिक्रिएशन के दौरान चंद सेकंड में दीवार लांघ गया पेपर लीक का मास्टर माइंड   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के पेपरलीक मामले में मास्टरमाइंड खालिद की गिरफ्तारी के बाद जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। देहरादून पुलिस ने हरिद्वार स्थित परीक्षा केंद्र में घटनाक्रम का सीन रिक्रिएशन किया, जिसमें खालिद ने कुछ ही सेकेंड में दीवार फांदकर कॉलेज परिसर में प्रवेश कर पुलिस को भी चौंका दिया।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार के बहादरपुर जट स्थित बाल सदन इंटर कॉलेज में खालिद का परीक्षा केंद्र था। कॉलेज के दोनों ओर गन्ने के खेत हैं, जिनका फायदा उठाकर खालिद ने सेंध लगाई।पुलिस जांच में सामने आया कि परीक्षा से पहले खालिद ने दो बार कॉलेज की रेकी की थी। इसके बाद वह एक रात कॉलेज की करीब साढ़े छह फीट ऊंची दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुआ और पुरानी बिल्डिंग में एक मोबाइल फोन छिपा दिया, जिसका इस्तेमाल पेपर लीक में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

 

देहरादून पुलिस खालिद को लेकर बाल सदन इंटर कॉलेज पहुंची और घटनास्थल पर पूरे घटनाक्रम को दोहराया गया। इस दौरान खालिद ने कुछ ही सेकेंड में दीवार फांदकर परीक्षा भवन के अंदर पहुंचने का तरीका दिखाया। पुलिस अधिकारियों और अन्य मौजूद लोगों को उसकी फुर्ती देखकर हैरानी हुई। खालिद सीधे परीक्षा कक्ष संख्या 9 में पहुंच गया, जहां उसने परीक्षा दी थी।

कॉलेज परिसर के निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं।पाया गया कि दीवार ऊंची होने के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा नहीं थी। पीछे की ओर बने छोटे गेट पर निगरानी का अभाव था।खुली जगहों से किसी के भी अंदर जाने की संभावना बनी हुई थी। पुलिस ने मौके पर मौजूद एक शिक्षक से पूछताछ कर उनका मोबाइल नंबर भी नोट किया। टीम ने पूरे कॉलेज परिसर की बारीकी से जांच की और खालिद के हर मूवमेंट को ट्रेस किया।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी खालिद और उसकी बहन साबिया को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अन्य महिला आरोपी सुमन, जो परीक्षा के दौरान उत्तर भेज रही थी, पुलिस के संपर्क में है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

पुलिस के अनुसार खालिद ने जिस आईफोन का इस्तेमाल पेपर लीक में किया था, वह अभी बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस तकनीकी टीम की मदद से डिवाइस की लोकेशन और डाटा रिकवरी की कोशिश में जुटी है। साथ ही आयोग से ओएमआर शीट प्राप्त कर उसकी जांच भी की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किस तरह से नकल की गई।

खालिद पेशे से कृषक है और उसके पास गांव में करीब 8 बीघा जमीन है। वह गाय-भैंस पालन भी करता है। पुलिस ने बताया कि वह शारीरिक रूप से बेहद फिट है और इसी कारण वह पेपर लीक की योजना को आसानी से अंजाम देने में सफल रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: During the scene recreation haridwar news Paper leak incident Police scene recreation the mastermind of the paper leak jumped over the wall in a few seconds uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चंद सेकंड में दीवार लांघ गया पेपर लीक का मास्टर माइंड पुलिस का सीन रिक्रिएशन पेपर लीक प्रकरण हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More