टनकपुर मार्ग में मैक्स वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 7 लोग सवार थे जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई तथा 4 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय पदयात्रा का हुआ आयोजन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 09 में अमोड़ी के पास टनकपुर मार्ग पर एक मैक्स वाहन संख्या यूके 03 टीए- 3713 खाई में जा गिरी। वाहन में 7 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम द्वारा वाहन में सवार घायलों को रेस्क्यू किया गया तथा उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत हो गई। तथा तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। जबकि एक की हालत सामान्य है। मृतकों में केशवी देवी पत्नी आन सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी खटोली मल्ली, दीपा देवी पत्नी सूरज कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी लड़ा बोरा, हीरा राम पुत्र प्रेम राम उम्र 28 वर्ष निवासी खटोली टल्ली बताये गए है। जबकि कैलाश राम पुत्र किशन राम उम्र 28 वर्ष निवासी पचनाई, सूरज कुमार पुत्र जगदीश राम उम्र 27 वर्ष निवासी लड़ा बोरा, सूरज कुमार पुत्र दुर्गा राम उम्र 23 वर्ष निवासी व्याला (चालक) एवं ऋषभ पुत्र सूरज कुमार उम्र 4 वर्ष निवासी लड़ा बोरा घायल हुए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news champawat news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देवभूमि रजत उत्सव : सीएम धामी ने कहा उत्सव उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और जनशक्ति का अद्भुत संगम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित भव्य ‘देवभूमि रजत उत्सव’ में देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह उत्सव उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और जनशक्ति का अद्भुत संगम है।   सीएम ने लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए […]

Read More
उत्तराखण्ड

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लौह पुरुष और आयरन लेडी को नमन कर सर्वधर्म सद्भाव व सम्मान का लिया संकल्प  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। स्वराज आश्रम हल्द्वानी में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम और विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के […]

Read More
उत्तराखण्ड

नये कप्तान की कप्तानी में 24 घण्टे के अंदर ही पकड़ लाई पुलिस मोबाइल और नकदी छीनने के आरोपियों को

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। कप्तान यदि बेहतर हो तो सम्भव ही नहीं कि टीम मैच हार जाये। अभी कप्तान भी वो जो पहले ही अपनी कार्यशैली का परचम लहरा चुके, फिर टीम कैसे पीछे हो सकेगी। यहीं वजह की एक के बाद एक हर क्राइम का तुरंत निस्तारण हो रहा। 30 […]

Read More