जिला अस्पताल में तैनात एमबीबीएस डॉक्टर की हत्या कर शव फेंका झाड़ियों में, पुलिस जुटी जांच में 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात एमबीबीएस डॉक्टर की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। हत्या कंबल से गला दबाकर की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।
 
बहादराबाद पुलिस को सूचना मिली कि डिफेंस कॉलोनी के पास झाड़ियों में शव पड़ा है। सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला और एसओ नरेश राठौड़ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिएभिजवाया। फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल पर सैंपल एकत्र किए। मृतक की पहचान 37 वर्षीय डॉ. गोपाल गुप्ता निवासी मुख्य बाजार लक्सर के रूप में हुई। डॉ. जिला अस्पताल हरिद्वार में संविदा पर कार्यरत थे।रोजाना की तरह बीते गुरुवार सुबह ड्यूटी के लिए घर से को निकले थे। एसएसपी डोबाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि कंबल से गला घोटकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। कंबल गले पर बुरी तरह कसा हुआ था। पुलिस के साथ सीआईयू को भी हत्याकांड के खुलासे की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी ने दावा किया कि जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। प्राथमिक जांच में चिकित्सक की किसी से रंजिश नहीं होने की बात सामने आई है। परिजन से भी कई पहलुओं पर जानकारी ली जा रही है। डॉक्टर की बाइक भी घटनास्थल के आसपास नहीं मिली है।आशंका है कि दूसरे स्थान पर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news his body was thrown in the bushes MBBS doctor posted in the district hospital was murdered MBBS doctor posted in the district hospital was murdered and his body was thrown in the bushes murder news police are investigating uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More