एमडीडीए ने डोईवाला क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृति और अनुमति के बन रही जामा मस्जिद को किया सील   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत प्रशासन ने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृति और अनुमति के बन रही जामा मस्जिद को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सील कर दिया। यह कार्रवाई ग्राम कण्डोगल, कुड़ियाल गांव स्थित एक पूर्व निर्मित आवासीय भवन के प्रथम और द्वितीय तल पर संचालित मस्जिद के खिलाफ की गई।

 

एमडीडीए ने जांच के दौरान पाया कि इन्तजामिया कमेटी जामा मस्जिद द्वारा लगभग 20 गुणा 40 फीट क्षेत्रफल में बिना अनुमति और नक्शा स्वीकृति के निर्माण एवं संचालन किया जा रहा था। प्राधिकरण ने 21 नवंबर 2024 को उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 की धाराओं के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया, लेकिन मस्जिद प्रबंधन ने कोई संतोषजनक जवाब या आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं किए।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

अवर अभियन्ता व सहायक अभियन्ता की आख्या में यह भी स्पष्ट हुआ कि उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अभिलेखों में इस मस्जिद का कोई पंजीकरण या मान्यता दर्ज नहीं है।लगातार शिकायतें मिलने और शमन मानचित्र न प्रस्तुत किए जाने के कारण प्राधिकरण को यह प्रतीत हुआ कि मामला जान बूझकर लंबित रखा जा रहा है। उपलब्ध अभिलेखों और अभियन्ताओं की आख्या के आधार पर एमडीडीए ने सभी अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग आदेश पारित किए, जिन्हें पुलिस बल की मौजूदगी में अमल में लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

 

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति के किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शहर के सुनियोजित विकास, सुरक्षा और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी। एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम के तहत की गई है और भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Jama Masjid under construction in Doiwala area sealed for lack of approved plans and permits MDDA action MDDA seals Jama Masjid under construction in Doiwala area for lack of approved plans and permits uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एमडीडीए की कार्यवाही डोईवाला क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृति और अनुमति के बन रही जामा मस्जिद सील देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More