उत्तराखण्ड में मौसम को लेकर मौसम विभाग का 28-29 मई को येलो अलर्ट जारी, पहाड़ से मैदान तक गरज चमक के साथ बारिश व झोंकेदार हवाओं की संभावना

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने फिर 28-29 मई को येलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल मौसम से राहत के आसार नहीं है मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक राज्य में 29 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा जिसको लेकर पहाड़ से मैदान तक गरज चमक के साथ बारिश व झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जहां संकल्प है, वहां कुछ भी असंभव नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 27 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ बिजली चमकने के अलावा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 28 और 29 मई को पहाड़ से लेकर मैदान तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेंदार हवाओं के चलने की संभावना है। जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 29 मई तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा जिसके चलते राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Meteorological Department issues yellow alert on weather in Uttarakhand on May 28-29 possibility of rain and gusty winds with thunder from mountain to plain Uttrakhand news Weather alert

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More