पलायन और बेरोजगारी है गंभीर समस्या – आचार्य कृष्णन

ख़बर शेयर करें -

   
खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के सलाहकार कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम शुक्रवार को कैम्प कार्यालय पहुंचे। उसके बाद वह कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया के आवास में पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।


कैंप कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन और बेरोजगारी बहुत गंभीर समस्या है। सरकार को इस गंभीर विषय को समझना चाहिए था। जबकि भाजपा की डबल इंजन सरकार अपने आप में ही उलझी रही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अकूत संपदा है। पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया के साथ हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी को लेकर भी चर्चा की। 

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   


प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में प्रियंका जी के साथ अपार जन समूह उमड़ रहा है, उसी प्रकार उत्तराखंड में भी कांग्रेस की लहर है। आचार्य कृष्णम के कैंप कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजीव चौधरी, जीवन तिवारी, हरीश रावत, महेशानंद, जगदीश भारती, पीयूष बल्यूटिया, भुवन तिवारी, कमल जोशी, डीके दानी, मोहन सनवाल, वसीम अली, मनोज बल्यूटिया, सैयद रेहान आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More