चमोली। चमोली जिले के थराली तहसील के कोटडीप के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से सैन्य कर्मी की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बताया जा रहा सैनिक अपनी बुआ को भिटोली ( चैत के महीने का आल कलेऊ) देने उसके गांव थराली जा रहे थे। उनकी 10 माह पहले ही शादी हुई थी और तीन दिन बाद ड्यूटी पर जाना था।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि नैल कुलसारी निवासी और सैन्य कर्मी दीपक जोशी (29) पुत्र केदार दत्त पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बुआ के गांव थराली जा रहे थे। इस दौरान कोटडीप के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। नैल गांव के ग्राम पंचायत सदस्य गंगा सिंह राणा ने बताया कि जवान दीपक की शादी 10 माह पूर्व ही हुई थी। दीपक होली के समय दो माह की छुट्टी लेकर घर आए थे और तीन दिन बाद ही ड्यूटी पर जाना था। वह अपनी बुआ को भिटोली देने थराली गांव जा रहा था और हादसा हो गया। दीपक गढ़वाल स्काउट में थे और वर्तमान में जोशीमठ में तैनात थे। दीपक अपने पीछे माता-पिता सहित छोटे भाई और पत्नी को छोड़ गए हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]