दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग किशोरी ने पहले प्रेमी की कर दी हत्या  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 

हरिद्वार। एक किशोरी ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को संरक्षण में लिया है।दो आरोपी अभी फरार हैं।

हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि दस अगस्त को मुक्तुलपुरी निवासी 17वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज हुई थी। वह अगले दिन वापस आ गई थी। वहीं चंद्रपुरी राणा चौक निवासी एक व्यक्ति ने 13 अगस्त को 18 वर्षीय पुत्र दीपक रावत की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह 10 अगस्त से लापता था। जांच में पता चला कि मक्तूलपुरी निवासी नाबालिग से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह दीपक को बहाने से गाजियाबाद ले गई ।वहां उसने अपने दूसरे प्रेमी गाजियाबाद के राजा शर्मा, उसके दो साथियों संग दीपक की हत्या कर दी थी। उसके बाद शव को नहर में फेंक दिया। गंगनहर पुलिस ने हापुड़ में बैराज से शव बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल व सीओ रुड़की नरेंद्र पंत के निर्देश में गंगनहर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी के नेतृत्व में एसएसआई अजय शाह व अन्य ने इस मामले की जांच पड़ताल की। जांच के दौरान पता चला कि दीपक रावत और किशोरी की दोस्ती वर्ष 2022 से है। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करने लगे थे। पुलिस के अनुसार फरवरी माह में दोनों ने कई बार आपस में संबंध भी बनाए। इसके बाद किशोरी बार बार युवक को फोन करती रही।जांच में सामने आया कि परिजनों के डर से मार्च में दीपक रावत ने कुछ दिनों के लिए प्रेमिका का नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। इसके बाद प्रेमिका परेशान हो गई। उसने गाजियाबाद में अपने दूसरे वाले प्रेमी राजा से संपर्क कर बताया कि संबंध बनाने के बाद दीपक ने नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया है। कुछ माह बाद फिर से दीपक ने उसका नंबर ब्लैकलिस्ट से हटा दिया था। बातचीत भी दोनों में होने लगी थी। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसकी बात गाजियाबाद में राजा शर्मा उर्फ सुखविंद्र के साथ शुरू हो गई थी। किशोरी ने दीपक रावत के बारे में राजा शर्मा को बताया। बताया कि दीपक रावत उसके साथ अब धोखा कर रहा है। दीपक फिर उसे संबंध बनाने को कह रहा है। इससे राजा ने दीपक को फोन करके किशोरी से दूर रहने को भी कहा। इसके बाद किशोरी ने दीपक रावत से उसे उसकी मौसी के घर छोड़कर आने को कहा। दीपक अपनी बाइक से लेकर किशोरी को गाजियाबाद ले गया। वहां स्कूटी पर सवार राजा शर्मा और उसके दो अन्य दोस्त मिले। सभी दीपक को छोटा हरिद्वार मोदीनगर ले गए और रात गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी राजा के दोस्त मोहसिन पुत्र मोबिन, सीकरी कला थाना मोदीनगर को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को भी संरक्षण में लिया गया हैं। राजा शर्मा समेत दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 औरआईजी गढ़वाल ने 10 हजार रपये इनाम देने की घोषणा की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: along with second lover haridwar news killed her first lover Minor teenager Minor teenager along with second lover killed her first lover murder news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग किशोरी पहले प्रेमी की हत्या मर्डर न्यूज हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More