इवनिंग वॉक पर निकली महिला से मनचलों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर पति की भी कर दी पिटाई

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मनचलों के हौसलें बढ़ते जा रहे हैं, हल्द्वानी में देर रात पति के साथ इवनिंग वॉक पर निकली महिला को कार सवार मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। पति ने जब इसका विरोध किया तो मनचलों ने पति की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित दंपति ने कार सवार युवकों के खिलाफ तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को तहरीर सौंपते हुए महिला के पति ने बताया कि वह घर में खाना खाने के बाद पत्नी व बच्चों के साथ पैदल टहलने के लिए कालाढूंगी रोड को निकले थे। तभी एक कार उनके बगल में रुकी और कार सवार मनचलों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपी अश्लील इशारे करते हुए फरार हो गए। बच्चों के संग दंपति टहलते हुए कुछ आगे पहुंचा तो कार सवार एक गजक की दुकान के पास पीना-खाना कर रहे थे। पति ने आरोपियों को पहचान लिया और जब उन्होंने कारण पूछा तो आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीट डाला। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news husband was also beaten up for protesting Miscreants molested a woman who went on an evening walk Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More