भाजपा के लिए गले की हड्डी बनी मोदी की रैली – बल्यूटिया

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हल्द्वानी में रैली कराना भाजपा के लिए गले की हड्डी बन गया है। 16 दिसंबर की राहुल जी की उमड़े आपार जनसैलाब से घबराई भाजपा ने जहां मोदी जी की हल्द्वानी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाली 24 दिसंबर को स्थगित करना पड़ा। भाजपा रैली में भीड़ जुटाने के लिए उत्तर प्रदेश से लोग लाने में जुटी है लेकिन उत्तराखंड में पूरी तरह विफल भाजपा को रैली में भीड़ जुटने की चिंता सता रही है। जिस वजह से अब गौला पार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की बजाय एमबी इण्टर कालेज के छोटे मैदान में कर इज्जत बचाने में जुटी है। 

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  


दीपक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 दिसंबर को देहरादून में हुई रैली फ्लॉप साबित हुई थी। जबकि 16 दिसंबर को उसी मैदान पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में अपार जनसमूह उमड़ा। इससे भाजपा बुरी तरह सहम गई। मोदी की दूसरी रैली हल्द्वानी के गौलापार स्थित स्टेडियम में 24 दिसंबर को होनी थी जिसे भाजपा ने टाल दिया। भाजपा को इस बात का डर सता रहा था कि स्टेडियम को भरने के लिए वहां भीड़ नहीं जुटा पाएंगे। इसलिए अब न केवल मोदी की रैली के लिए भाजपा ने 24 दिसंबर की तिथि को बढ़ाकर 30 दिसंबर कर दिया है, बल्कि स्टेडियम के स्थान पर एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में रैली कराने का निर्णय लिया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 


बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा शासनकाल में पिछले 5 सालों में एक भी उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं हुआ। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश का युवा परेशान है। इस सरकार ने 5 साल में 3 मुख्यमंत्री बदलने के अलावा कोई बड़ा काम नहीं किया। यही वजह है कि आज प्रदेश की जनता भाजपा से विमुख होकर कांग्रेस के साथ खड़ी है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More