‘बाबा’ दुकान के नाम को लेकर चर्चा में आए मोहम्मद दीपक कुमार को जान से मारने की धमकी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार। ‘बाबा’ दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद चर्चा में आए दीपक कुमार (मोहम्मद दीपक) को जानसे मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दीपक की हत्या करने वाले को ₹2 लाख का इनाम देने की घोषणा की गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

दीपक कुमार, निवासी कोटद्वार ने 8 फरवरी को कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने कोतवाली कोटद्वार में धारा 351(3) बीएनएस के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान राजा उत्कर्ष निवासी मोतिहारी,बिहार के रूप में हुई। इसके बाद 9 फरवरी की सुबह आरोपी को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

एसएसपी पौड़ी ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस, बिहार पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस टीम लगातार संपर्क में रहकर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ‘बाबा’ दुकान के नाम को लेकर चर्चा में आए मोहम्मद दीपक कुमार crime news kotdwar news Mohammad Deepak Kumar Mohammad Deepak Kumar who came into the spotlight over his shop's name "Baba" has received death threats uttarakhand news who gained attention for his shop named "Baba" has received death threats उत्तराखंड न्यूज कोटद्वार न्यूज क्राइम न्यूज मोहम्मद दीपक कुमार को जान से मारने की धमकी

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More