उत्तराखंड पहुंचा मानसून, पहाड़ से मैदान तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में शनिवार को मानसून के दस्तक की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए आज रविवार से पहाड़ से लेकर मैदान तक राज्य के सभी जनपदों में बारिश का दौर शुरू होगा वहीं देहरादून समेत सात जनपदों में अगले 48 घण्टे में भारी से बहुत भारी वर्षा का अरेंज अलर्ट जारी किया किया गया है। इस दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

मौसम निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे चुका है। यह निर्धारित समय पर उत्तराखंड पहुंचा है। हालांकि, पिछले साल से इस बार मानूसन छह दिन पहले ही राज्य में पहुंच गया है। पिछले वर्ष 30 जून को मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दी थी। मानसून की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड में अगले 48 घंटे यानी 25 और 26 जून भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के 7 जनपदों देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल व बागेश्वर में अगले 48 घंटे कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र तथा बहुत तीव्र दौर के साथ भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। इस दौरान कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के संयुक्त सचिव व ड्यूटी ऑफिसर विक्रम सिंह यादव की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बौछारें पड़ने के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके लिए सभी लाइन विभागों के अधिकारी कर्मचारी इस दौरान विशेष एहतियात बरतेंगे। आईआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारी एवं विभागी नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे। किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने पर संबंधित विभाग तुरंत उसे खोलने की कार्रवाई करेंगे। सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। विद्यालयों में भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: alert of torrential rain from mountain to plain dehradun news Monsoon reached Uttarakhand Uttrakhand news Weather alert

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More