भवाली-नैनीताल मार्ग पर स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से वाहन में सवार माँ की मौत बेटा हुआ घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। भवाली-नैनीताल मार्ग पर जोखिया मंदिर के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार 71 वर्षीय उमा वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि गाड़ी चला रहे उनके 40 वर्षीय बेटे विनय वर्मा घायल हो गए। 

घटना सुबह करीब 8 बजे की है। सफेद महिंद्रा स्कॉर्पियो (नंबर यूके 01ए 9798) भवाली से नैनीताल की ओर जा रही थी। सड़क पर ब्रेक के निशान और टूटी रेलिंग से अंदाजा लगाया जारहा है कि तेज रफ्तार के कारण गाड़ी अनियंत्रित हुई और खाई में गिर गई। हजारों फीट गहरी खाई वाले इस इलाके में स्कॉर्पियो दो पेड़ों से टकराई और एक पेड़ से अटक गई। हादसे को देखते ही तुरंत हरकत मेंआए राहगीरों ने गाड़ी से मां-बेटे को बाहर निकालकर नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस और एसआई मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टरों ने उमा वर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनय वर्मा का इलाज चल रहा है। विनय वर्मा ने पुलिस को बताया कि दूसरी गाड़ी (एचआर नंबर) को बचाने की कोशिश में उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। गाड़ी अल्मोड़ा के जौहरी बाजार निवासी विनय वर्मा के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a Scorpio went out of control and fell into a ditch Accident news nainital news On the Bhawali-Nainital road the mother travelling in the vehicle died and son got injured uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More