बेटी के अपहरण और हत्या की आशंका पर माँ ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुर जट्ट गांव में 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण और हत्या की आशंका का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने अपने पति धनेश्वर उर्फ तोता और उसके दोस्त आशीष उर्फ घोल्ला पर बेटी को जबरन घर से ले जाने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां रीटा ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी करीब डेढ़ माह तक मुजफ्फरनगर के कल्लरपुर कछौली गांव में अपने मामा के यहां रही थी। इसके बाद वह घर लौटी थी। आरोप है कि धनेश्वर को अपनी बेटी पर किसी लड़के से बातचीत करने का शक था। उसने किशोरी की सोशल मीडिया पर अपलोड की गई फोटो भी देखी थी। इसके बाद से वह नाराज था।

रीटा के मुताबिक 16 जुलाई की रात धनेश्वर अपने दोस्त आशीष के साथ शराब पीकर घर आया। रात में नशा उतरने के बाद उसने सोशल मीडिया पर किशोरी की फोटो देखी और गुस्सा हो गया। आरोप है कि 17 जुलाई की तड़के करीब चार बजे दोनों ने किशोरी को जबरन घर से उठाया। विरोध करने पर आरोपियों ने रीटा और उसकी दूसरी बेटी राधिका के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। तहरीर के अनुसार, आरोपी किशोरी को बाइक से अपने साथ ले गए और करीब एक घंटे बाद लौटे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

रीटा का आरोप है कि आरोपियों ने उसे तमंचा दिखाकर धमकाया और कहा कि किशोरी ने उन्हें बदनाम किया है इसलिए उसे हमेशा के लिए खत्म कर दिया है।साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

रीटा अपनी बेटी के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News Fearing that her daughter was kidnapped and murdered Hindi News husband and his friend News from the hills News From the Pahad Roorkee News The mother lodged an FIR the mother lodged an FIR against her husband and his friend uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More