शैमफोर्ड स्कूल में आयोजित हुआ मातृ दिवस 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी में बुधवार को मातृ दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, एवं अभिभावकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस दौरान बच्चों द्वारा माँ मेरी माँ, उंगली पकड़ के फिर से सिखा दे, अम्बर से उतर के आदि गीतों पर नृत्यों के प्रस्तुतिकरण से सभी मंत्र मुग्ध हो गये। पेरेन्ट्स पार्टिशिपेसन के तहत मदर्स के लिए डांस, मास्टर शेफ, थिंक आउट ऑफ ट्रैश, रैम्प वॉक प्रतियोगिताओं तथा खेलों का आयोजन किया गया। रुचिता पालीवाल, कविता बसखेती, मीना भण्डारी, सुस्मिता सरकार, ज्योति जोशी, विनीता मेहता, किरण रौतेला, बबीता सिंह, नेहा दुमका, निर्मला जोशी, सपना थ्रिपोला, रुचि बाफिला, देविका मोहन, सुनीता आदि को उनके स्पेशल टैलेंट के लिए शैमफोर्ड सुपर मॉम के टाइटल से नवाजा गया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी अभिभावकों को विद्यालय प्रशासन ने गिफ्ट्स एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि मातृ दिवस हर वर्ष मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है किन्तु विद्यालय में इसका आयोजन आज किया गया। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति को परिभाषित नहीं किया जा सकता, मां और बच्चे का रिश्ता बेहद खास होता है। मां के समर्पण व प्रेम का मूल्य चुकाना असंभव है। उन्होंने अल्बर्ट आइंस्टीन का उदाहरण देकर समस्त माताओं का समझाया कि एक बच्चे के जीवन में माँ की क्या भूमिका होती है। कार्यक्रम में कोऑर्डनेटर कीर्ति चौधरी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन पूर्वी, मयांश, राशी, विशाखा, सिद्धि एवं पीयूष ने किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Mother's Day organized at Shamford School Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More