हल्द्वानी। एसपी सिटी हल्द्वानी एवम सिटी मैजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में आज शहर में संचालित विभिन्न बैंकेट हॉल, टेंट हाउस, डीजे तथा बैंड संचालकों के साथ संयुक्त गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान गोष्ठी में निम्नलिखित निर्देश निर्गत किए गए–
1- साउण्ड ट्राली पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित की जाए।
2- किसी भी प्रकार से रोड पर यातायात बाधित न किया जाए ।
3- शादी समारोह में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था स्वंय वैंकट स्वामी द्वारा सुनिश्चित की जायेगी रोड पर किसी भी प्रकार से वाहनों को आडे-तिरछे खड़ा नहीं किया जायेगा।
4- सभी वैंकट हाल स्वामी उनके वैंकट में होने वाले शादी समारोह की तिथिवार सूचना निकटतम थाने को देंगें।
5- रात्रि 10.00 बजे के बाद डीजे पूर्ण रुप से बन्द रहेगा साथ ही अन्य वाध्य यन्त्र जिनका डेसीबल 70 से उपर का प्रतिबन्धित होगा ।
6- बैंकट हॉल टैन्ट / टैन्ट व्यवसायी लाईटिंग के साथ- साथ सीसीटीवी कैमरे बैंकट हॉल/बरातघर के अन्दर व बाहर पर्याप्त मात्रा में लगायेंगें ।
7- शादी समारोह के दौरान प्रवेश द्वारा (गेट) पर रिबन काटने के रिवाज होता है जिसमें तत्समय काफी भीड़ एकत्रित होती है सभी को अवगत कराया गया कि यह आयोजन एकदम रोड पर न किया जाए कम से कम रोड से 20-30 मीटर अन्दर हो ताकि रोड पर किसी भी प्रकार का जाम न लगे।
गोष्ठी में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, जिला प्रशासन केप्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश कुमार यादव, थानाध्यक्षबनभूलपुरा, थानाध्यक्ष मुखानी, थानाध्यक्ष काठगोदाम समेत हल्द्वानी शहर के सभी बैंकेट हॉल, टेंट हाउस, बैंड तथा डीजे संचालक, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि तथा सदस्य मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]