नैनीताल पुलिस ने ऑपरेशन इवनिंग स्टॉर्म के तहत सार्वजनिक स्थलो पर शराब पीने एवं पिलाने वालो के विरुद्ध शुरू की कार्यवाही 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर चल रहे “ऑपेरशन इवनिंग स्टॉर्म” के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने-पिलाने व अवैध शराब तस्करी करने वालों की अब खैर, नहीं है। कोतवाली लालकुआं पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी करने वाले 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर किया अभियोग पंजीकृत , वही थाना काठगोदाम पुलिस ने 4 व्यक्तियों को शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहनों को किया सीज़।

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट् द्वारा 28 अप्रैल से जनपद में चलाये जा रहे इवनिंग स्टॉर्म अभियान के तहत शहरों, कस्बों, सार्वजनिक स्थानों पर सड़क के किनारे खुले मैदान ढाबो में असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीने एवं पिलाने वालो के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इस निर्देश के क्रम में छह मई को संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआँ एवं प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक फिरोज़ आलम नवनियुक्त चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम द्वारा रात्रि के समय थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिग अभियान चलाते हुये शराब पीने एवं पिलाने वालों तथा नशे में वाहन चालाने वालों के विरुद्ध निम्न कार्यवाही की गयी। अभियान में संदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी धौराडाम नजीमाबाद थाना किच्छा जिला उधमसिंहनगर उम्र 19 वर्ष के कब्जे से 100 पाउच अवैध कच्ची शराब को मोटरसाइकिल में परिवहन किये जाने पर गिरफ्तार कर कोतवाली लालकुआं में मुकदमा अपराध संख्या- 122/22 धारा 60/72 आबकारी अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके अलावा सोहन सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी धौराडाम नजीमाबाद थाना किच्छा उम्र 30 वर्ष के द्वारा 100 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उक्त व्यक्ति के कोतवाली लालकुआं में मुकदमा अपराध संख्या- 123/22 धारा 60 आवकारी अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। चन्द्र भट्ट पुत्र प्रेम बल्लभ भट्ट निवासी वार्ड न0 2 गांधीनगर लालकुआँ जनपद नैनीताल हाल मालिक प्रेम भोजनालय टीपी लाईन लालकुआँ उम्र करीब 31 वर्ष के द्वारा होटल ढाबे मे शराब पिलाते हुये पाये जाने पर कोतवाली लालकुआ में मुकदमा अपराध संख्या- 124/22 60/21 आवकारी अधि0 के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया। नयाल पुत्र बचे सिह नयाल निवासी मोहनी इनक्लेब हल्दूचौड़ लालकुआँ नैनीताल उम्र 28 वर्ष द्वारा होटल ढाबे मे शराब पिलाते हुये पाये जाने पर कोतवाली लालकुआं में मुकदमा अपराध संख्या- 125/22 60/21 आबकारी अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। खुशाल रौतेला पुत्र चन्द्र सिह निवासी इन्द्रानगर प्रथम बजरी कम्पनी लालकुआँ जनपद नैनीताल उम्र 45 वर्ष द्वारा होटल ढाबे मे शराब पिलाते हुये पाये जाने पर कोतवाली लालकुआं मुकदमा अपराध संख्या- 126/22 धारा 60/21 आबकारी अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक फिरोज़ आलम नवनियुक्त चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम द्वारा चौकी क्षेत्रान्तर्गत शराब पीकर वाहन चलाने और उत्पाद मचाने पर एक इंडिवर कार, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक वाहन स्कूटी को अंतर्गत धारा 185 एमवी एक्ट में सीज़ कर चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More