खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में गणित विभाग द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।इस अवसर पर महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन, उनके संघर्षों तथा गणित के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र–छात्राओं ने पोस्टर एवं पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से रामानुजन के विचारों और कार्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर सभी को अवगत कराया।
गणित विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पोस्टर प्रेजेंटेशन वर्ग में जानकी बोरा ने प्रथम, प्रिया पंत ने द्वितीय तथा राजेंद्र जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पीपीटी प्रेजेंटेशन वर्ग में प्रिया चंद को प्रथम, सेजल चंद को द्वितीय एवं मुकेश टम्टा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल के रूप में डॉ अविनाश मिश्रा, डॉ खिलानंद जोशी एवं डॉ अमन मंडल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन सेजल चंद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ कुलदीप जोशी ने छात्र–छात्राओं को रामानुजन के समर्पण और साधना से प्रेरणा लेते हुए गणित को वर्तमान समय में व्यावहारिक उपयोग के रूप में अपनाने पर प्रकाश डाला। डॉ अविनाश मिश्रा ने रामानुजन द्वारा गणित को आध्यात्म से जोड़कर किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए छात्रों को उनके दृष्टिकोण से परिचित कराया। डॉ अमन मंडल ने प्रतिभागी छात्र – छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रस्तुत किए गए पोस्टर एवं प्रेजेंटेशन अत्यंत सराहनीय रहे तथा गणित का उपयोग समाज के व्यापक हित में कैसे किया जा सकता है, इस पर चिंतन आवश्यक है।कार्यक्रम के अंत में डॉ सुरेंद्र पडियार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए रामानुजन के संघर्षपूर्ण जीवन और नंबर थ्योरी में उनके उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में डॉ प्रवीण पाण्डेय, भगवान सिंह धामी सहित अनेक शिक्षकगण एवं अन्य छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉 गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]