प्राकृतिक विपदाएँ हमारा प्रकृति के साथ खिलवाड़ का ही परिणाम है: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
पर्यावरण के प्रति जागरूक होना हमारा पुनीत कर्तव्य – हरि चैतन्य महाप्रभु 
 
गढीनेगी। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहाँ श्री हरि कृपा धाम आश्रम में वृक्षारोपण करके भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का पुनीत कर्तव्य है। ग्लोबल वार्मिंग व समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर हो रही भयानक प्राकृतिक आपदाओं का कारण पर्यावरण का विकृत होता स्वरूप ही है। समय रहते यदि हम जागरूक ना हुए तो भविष्य में होने वाले विनाशकारी दुष्परिणामों को भोगने के लिए हमें मजबूर होना पड़ेगा। हम सभी भगवान शिव के अभिषेक, पूजन, वंदन व व्रत इत्यादि के साथ-साथ सघन वृक्षारोपण भी करें।भगवान शिव का ही एक स्वरूप है वृक्ष।  जैसे भगवान शिव ने सारी दुनिया को अमृत बाँटा व स्वयं हलाहल विष का पान किया। वृक्ष भी सभी को ऑक्सीजन का अमृत बांट रहे हैं व स्वयं कार्बन डाइऑक्साइड लेकर विष का पान कर रहे हैं। वृक्ष और शिव एक समान, दें अमृत करते विषपान। 
 
उन्होंने कहा कि प्रकृति माँ को शृंगार विहीन होने से बचाएँ। पृथ्वी माँ के श्रृंगार हैं वृक्ष। प्रकृति हमारी जन्मदात्री माँ से भी अधिक हमारी रक्षा करती है, परंतु प्रकृति के नियमानुसार यदि नहीं रह कर अपितु उससे खिलवाड़ करें तो यह रक्षक होने के बजाय हमारी भक्षक भी बन सकती है। आए दिन जहाँ तहाँ बाढ़, भूकंप, सूखा, प्राकृतिक अन्यान्य विपदाएँ हमारी प्रकृति के साथ खिलवाड़ का ही परिणाम रहा है।प्राकृतिक सौंदर्य ,वनसंपदा आदि हमारी प्रकृति माँ के श्रृंगार है। पृथ्वी माँ को शृंगार विहीन होने से बचाने के लिए स्वयं को प्राकृतिक आपदाओं से बचाकर सुखी भविष्य बनाने के लिए अपने क्षेत्र के सौंदर्य आकर्षण पहचान को बनाए रखने के लिए प्रकृति व यहाँ की अमूल्य ऐतिहासिक धरोहरों के साथ खिलवाड़ बंद करके उनके संरक्षण पर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक है। समय रहते यदि हमने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो बाद में पश्चाताप के अलावा हमारे हाथ कुछ भी शेष नहीं रहेगा।
 
महाराज श्री के दिव्य प्रवचनों से सभी मंत्रमुग्ध व भावविभोर हो गए।। इस बीच क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हज़ारों वृक्ष लगाये जाएँगे। तथा सभी ने वृक्षारोपण का व वृक्षों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
 
अपने धारा प्रवाह प्रवचनों में उन्होंने सभी को मंत्र मुग्ध व भाव विभोर कर दिया।सारा वातावरण “श्री गुरु महाराज”, “कामां के कन्हैया” व लाठी वाले भैय्या की जय जय कर से गूंज उठा।महाराज श्री के दिव्य प्रवचन सुनने के लिए स्थानीय, क्षेत्रीय व दूरदराज़ से काफ़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हर स्थान की तरह आश्रम में भी श्रद्धालुओं द्वारा श्री महाराज जी का पावन जन्मोत्सव अग्रिम रूप से नित्य मनाया जा रहा है । 
 
आश्रम में महाराज श्री के दर्शनों व दिव्य अमृतवाणी को सुनने के लिए हरि भक्तों का ताँता लगा हुआ ह। नित्य श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में श्री महाराज जी के श्रीमुख से श्री राम कथा का श्रवण करके श्रद्धालु स्वयं को धन्य कर रहे हैं । श्री महाराज जी के दिव्य प्रवचन नित्य सांय 4 से 6 बजे तक आयोजित हो रहे हैं। अब 12 जून तक महाराज श्री के दर्शन व दिव्य अमृत वाणी से असंख्य श्रद्धालु स्वयं को कृतार्थ करेंगे । सभी धर्म प्रेमी जनता को सप्रेम आमंत्रित किया गया है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Garhinegi News Natural disasters are the result of our tampering with nature: Swami Shri Hari Chaitanya Mahaprabhu Religious News; Head of Shri Hari Kripa Peeth and world-renowned saint Swami Shri Hari Chaitanya Puri Ji Maharaj udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज गढीनेगी न्यूज धार्मिक न्यूज श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

कैंची धाम के स्थापना दिवस :  बाबा नीब करौरी के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस पर सोमवार (आज) तड़के कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए कतारों में लग गए।सुबह छह बजे तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके है, वहीं अभी […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

चार दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के बाद श्री हरि चैतन्य महाप्रभु को हज़ारों भक्तों ने दी अश्रुपूरीत विदाई 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    गढीनेगी। चार दिवसीय शौर्य सम्मान समारोह एंव विराट धर्म सम्मेलन धूमधाम से सम्पन्न होने के बाद आज प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी को श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी से हज़ारों भक्तों ने बहुत भावपूर्ण अश्रुपूरित विदाई दी। […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

चार दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के चौथे दिवस उमड़ा अपार जन सैलाब 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -चार दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के चौथे दिवस उमड़ा अपार जन सैलाब  A huge crowd gathered on the fourth day of the four-day grand religious conference, Udham Singh Nagar News, Gadinegi News, grand religious conference, Shri Hari Kripa Peethadhishwar and world famous saint Swami Hari Chaitanya Puri Ji Maharaj, 67th Shri Hari Prakatyotsav […]

Read More