नीट यूजी-2026 परीक्षा पेपर लीक के आरोपी को राजस्थान एसओजी ने देहरादून से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून।राजस्थान में नीट यूजी-2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में राजस्थान एसओजी ने देहरादून से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश निवासी झुंझुनू, राजस्थान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से देहरादून में छिपा था।

जानकारी के अनुसार राजस्थान एसओजी को जांचके दौरान इनपुट मिला था कि पेपर लीक मामले में वांछित आरोपी देहरादून में मौजूद है। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने देहरादून पुलिस से संपर्क कर आरोपी के संबंध में जानकारी साझा की। राजस्थान पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर देहरादून पुलिस की टीम ने डालनवाला थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक को थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद इसकी सूचना राजस्थान पुलिस को दी गई। देहरादून पहुंची राजस्थान एसओजी टीम ने आरोपी राजेश को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ राजस्थान ले गई। देहरादून से हुई इस गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

बता दें कि राजस्थान में नीट पेपर लीक के मामले में वहां जांच कर रही टीम झुंझुनूं से पहले ही 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि सीकर में मिले एक गेस पेपर में से सौ से अधिक प्रश्न इस बार की नीट परीक्षा में आए थे। हालांकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुरुआती तौर पर पेपर लीक से इन्कार किया है। फिलहाल राजस्थान में एटीएस और एसओजी टीम मामले की जांच कर रही 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news In Rajasthan SOG's Custody from Dehradun Paper Leak Accused Rajasthan NEET UG-2026 Exam Rajasthan SOG Arrests Accused of NEET UG-2026 Exam Paper Leak from Dehradun uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज देहरादून से राजस्थान एसओजी की गिरफ्त में पेपर लीक का आरोपी राजस्थान नीट यूजी-2026 परीक्षा

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More