नैनीताल। भीमताल के एक रिजॉर्ट में शोर शराबा और हुड़दंग करने की घटना का संज्ञान लेते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट”, SOG और पुलिस प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से रिजॉर्ट में छापेमारी कर 27 लोगों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई के साथ ही रिजॉर्ट प्रबंधन पर 83 पुलिस अधिनियम के तहत ₹10000 का दंड लगाया गया है।
भीमताल के “द पाम रिजॉर्ट” साउंड सिस्टम का इस्तेमाल करके रात भर अत्यधिक शोर मचाए जाने की जानकारी नैनीताल पुलिस को प्राप्त हुई, रिजॉर्ट में शोरगुल के कारण बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्थानीय निवासी छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी हुई। इस मामले में नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए रिजॉर्ट में छापेमारी की।
बताते चलें कि वर्तमान में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में बच्चों को पढ़ने के लिए एक शांत माहौल की आवश्यकता होती है. लेकिन भीमताल के “द पाम रिजॉर्ट” में आयोजनों के चलते रात-भर तेज साउंड सिस्टम के शोरगुल के कारण स्थानीय बच्चों की पढ़ाई में अड़चने आ रही है. ऐसे में छात्रों के परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। जिसके बाद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए बीती रात अधिकारियों को रिजॉर्ट में छापेमारी करने के निर्देश दिए। बीती रात हल्द्वानी के क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के निर्देशन में “एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, SOG और पुलिस प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से “द पाम रिजॉर्ट” में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पता लगा कि रिजॉर्ट में ” ओम साई कैमिकल कंपनी”मेरठ
(उत्तर प्रदेश) की ओर से एक समारोह आयोजित किया गया है। इस समारोह में पूरे 32 लोग मौजूद थे जिनमें 26 पुरुष और 6 महिलाएं थी, इस समारोह में साउंड सिस्टम का इस्तेमाल करके अत्यधिक शोर मचाया जा रहा था।
भीमताल थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रिजॉर्ट के प्रबंधक के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत 10,000 रुपये का चालान जारी किया गया। वहीं मौके पर उपस्थित 27 व्यक्तियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत प्रत्येक पर 250 रुपये का चालान किया,जिससे कुल 6,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस रिजॉर्ट प्रबंधक और वहां उपस्थित सभी लोगों को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में ऐसी गतिविधियाँ दोबारा होती हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में आकस्मिक जांच अभियान जारी रखने के आदेश दिए हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]