घर की उत्तर दिशा होती है लाभदायी, इन चीजों को रखने से होती है धन-संपदा में वृद्धि

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है. घर में रखी कोई भी चीज तब तक फायदेमंद नहीं होती, जब तक वे सही दिशा और सही जगह न रखी गई हो. वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा कुबेर देवता की दिशा मानी जाती है. कहते हैं कि इस दिशा को वास्तु दोष से मुक्त रखने पर ही घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है. आर्थिक कार्यों के लिए इस दिशा को उत्तम माना जाता है. इसलिए घर में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए उत्तर दिशा को लेकर इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं उत्तर दिशा में किन चीजों को रखना फायदेमंद होता है.

– घर की उत्तर दिशा को हमेशा खुला और साफ सुथरा रखें. इस जगह पर कोई भी भारी सामान न रखें. वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा का स्थान खाली होने पर घर में सुख समृद्धि का वास होता है. 

– वास्तु में घर का मुख्य द्वार और बेडरूम उत्तर दिशा में बनाने का सुझाव दिया जाता है. कहते हैं कि उत्तर दिशा में दर्पण लगाना शुभ होता है. वहीं, घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक लाभ होता है. घर की उत्तर दिशा में कुबेर देवता की प्रतिमा लगाना भी अच्छा उपाय है. ऐसा करने से नौकरी के अवसर मिलते हैं और केरियर में तरक्की मिलती है.

– वास्तु में कहा गया है कि घर की रसोई अगर उत्तर दिशा में हो तो किचन में अन्न भंडार हमेशा भरे रहते हैं. ऐसे लोगों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता.

– अगर परिवार में कलह-क्लेश का माहौल बना हुआ है या तरक्की नहीं हो पा रही तो ऐसे में उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है. उत्तर दिशा की दीवारों पर नीले रंग का पैंट करवाएं. ऐसा करने से धन लाभ होने की संभावना बढ़ती है. 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Home decoration

More Stories

सप्ताह विशेष

स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण एवं उपचार से रोकथाम तक – डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -आयुर्वेद दिवस पर विशेष   खबर सच है संवाददाता    जीवनशैली संबंधी विकारों में आयुर्वेद • पोषण एवं स्वास्थ्य • समन्वित चिकित्सा • योग एवं प्राकृतिक जीवनशैली • समुदाय आधारित स्वास्थ्य संरक्षण   23 सितंबर (आज) 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा। इस वर्ष “Ayurveda for a Healthier Tomorrow – स्वस्थ भविष्य के […]

Read More
सप्ताह विशेष

UPI पर MDR शुल्क लगा तो क्या बदलेगा? दुकानदार और ग्राहक पर क्या होगा असर?  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है कि खास रिपोर्ट   हल्द्वानी। UPI पर MDR शुल्क को लेकर चर्चा तेज है। आखिर MDR क्या है? UPI भुगतान पर शुल्क लगाने की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है? अगर MDR लागू होता है तो इसका असर दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और आम ग्राहकों पर […]

Read More
सप्ताह विशेष

युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर : बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकली अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती निकाली है। बैंक में अप्रेंटिसशिप के जरिए प्रशिक्षण लेने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी बैंक […]

Read More