राज्य की तीन निकायों में चुनाव की अधिसूचना जारी, 9 जून को मतदान और 11 जून को होगा परिणाम घोषित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग ने टिहरी, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले की तीन निकायों में चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में मत गणना पूरी होने तक आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर, नगर पंचायत गढ़ीनेगी और नगर पंचायत पाटी में अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए होंगे।

दरअसल, जुलाई 2025 में हुए निकाय चुनाव के दौरान नरेंद्र नगर नगर पालिका परिषद में आरक्षण और परिसीमन संबंधी जानकारी समय पर उपलब्ध न होने के कारण चुनाव नहीं हो पाए थे। अब शहरी विकास विभाग से जानकारी मिलने के बाद यहां चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नरेंद्र नगर में अध्यक्ष पद अनारक्षित रखा गया है और यहां 7 वार्डों के लिए चुनाव होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

वहीं, उधम सिंह नगर जिले के गढ़ीनेगी और चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र को हाल ही में नगर पंचायत घोषित किया गया है।ऐसे में दोनों स्थानों पर पहली बार निकाय चुनाव कराए जाएंगे। गढ़ीनेगी नगर पंचायत में अध्यक्ष समेत 7 वार्डों के लिए चुनाव होंगे और अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा।जबकि पाटी नगर पंचायत में 4 वार्डों के लिए चुनाव होगा और अध्यक्ष पद अनुसूचित जातिवर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

तीनों निकायों में कुल 18 वार्ड हैं, जिनके लिए 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 10,251 है, जिनमें 5,405 पुरुष और 4,846 महिला मतदाता शामिल हैं। नरेंद्र नगर में 3,596, गढ़ीनेगी में 4,671 और पाटी में 1,984 मतदाता हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की सीमा भी तय कर दी है।नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम खर्च सीमा 6 लाख रुपये, सदस्य पद के लिए 80 हजार रुपये तय की गई है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 3 लाख रुपये और सदस्य पद के लिए 50 हजार रुपये की सीमा निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 27 और 29 मई 2026 को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 30 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 31 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 1 जून को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। मतदान 9 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और 11 जून को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: and Champawat Districts Civic Body Elections Announced for tihari-Udham Singh Nagar dehradun news Election Notification Issued for Three Civic Bodies in the State; Polling on June 9 Notification Issued by the Uttarakhand State Election Commission Results to be Declared on June 11 uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी टिहरी/उधम सिंह नगर एवं चंपावत जिले में निकाय चुनाव की घोषणा देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More