अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े लोगों की समस्याओं के निराकरण में गंभीरता बरतें अधिकारी- डॉ जैन 

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में जनसुनवाई में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष(मंत्री स्तर) डॉ आर के जैन ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना आयोग की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों को शीर्ष प्राथमिकता के तहत आयोग में दर्ज शिकायती प्रकरणों से सम्बंधित जांच में तेजी लाने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में 8 प्रकरणों का निस्तारण कर शेष प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश आयोग ने दिए। 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/02/the-wounds-of-mussoorie-shooting-are-still-fresh/

गुरुवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कुल 44 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। इनमें 8 शिकायती प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही  अन्य प्रकरणों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ आर के जैन ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े लोगों की शिकायतों के निस्तारण की दिशा में शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की अहम भूमिका है। उन्होंने  विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण हेतु उनके स्तर से की जाने वाली जांचों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अल्पसंख्यक समुदाय से सम्बंधित शिकायती प्रकरणों पर समय पर जाँच आख्या प्रस्तुत न करने पर माननीय आयोग ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन नैनीताल द्वारा 6 शिकायती प्रकरणों पर समय पर जाँच आख्या प्रस्तुत न करने पर उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ आर के जैन ने नैनीताल व उधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों को सम्बन्धितों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आयोग ने दो शिकायती  प्रकरणों पर सीबीसीआईडी एवं एक प्रकरण पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

जनसुनवाई में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब, उपाध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, सदस्य हेमंत जोजफ, अब्दुल हाफिज, सचिव जेएस रावत, निजी सचिव नवीन परमार, वैयक्तिक सहायक शमा परवीन, एसएसपी नैनीताल प्रीती प्रियदर्शनी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार नितेश डागर, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More