अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने वाला वृद्ध गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चंपावत।  वाट्सअप पर महिलाओं की आपत्तिजनक अश्लील वीडियो दिखाकर लोगों को ब्लैकमेल कर उगाही करने वाले आरोपित 52 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

यह भी पढ़े।

https://khabarsachhai.com/2021/06/24/rahul-gandhi-reaches-fast-track-court-in-surat-in-defamation-case/ https://khabarsachhai.com/2021/06/23/friend-police-pervert-singham-wires-doing-khakis-friend-identity/

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 21 मार्च को शिक्षा विभाग चम्पावत में कार्यरत कर्मचारी मिंटू राणा पुत्र स्व. इन्द्र सिंह राणा, निवासी लामाखेड़ा, सितारगंज, जिला ऊधमसिंह नगर को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सअप नंबर पर वीडियो कॉल की। कॉल करने वाले के मोबाइल में एक महिला अश्लील होकर दिख रही थी। करीब डेढ़ मिनट बाद वीडियो कॉल करने वाले व्यक्ति ने कुछ कहे बिना फोन काट दिया। और कुछ देर बाद ब्लैकमेलर ने वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग व वीडियो शॉट मिंटू राणा को भेजा। जिसमें मिंटू राणा महिला के साथ अश्लील बातें करता प्रतीत हो रहा था। दूसरे दिन ब्लैकमेलर द्वारा वाट्सअप मैसेज कर मिंटू राणा को आपत्ति जनक वीडियो यू-ट्यूब में पोस्ट करने की धमकी देते हुए रुपये की मांग की। ब्लैकमेल हो चुके मिंटू राणा ने डर के मारे धनराशि ब्लैकमेलर द्वारा दिए गए अकाउंट में डाल दी। फिर क्या ब्लैकमेलर लगातार रुपये की मांग करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 1592 शिक्षक-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी '

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

मिंटू राणा द्वारा इसकी शिकायत पुलिस से करने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ चम्पावत कोतवाली में आइपीसी की धारा 384 एवं 67 आइटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर कोतवाल शांति कुमार गंगवार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। 
टीम ने सर्विलांस, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम, व्हाट्सअप तथा बैंक की डिलेट के जरिए साइबर ब्लैकमेलर की पहचान उमरदीन (52) पुत्र अश्रु, निवासी ग्राम पछलेड़ी गुलपाड़ा, थाना सीकरी, जिला भरतपुर (राजस्थान) के रूप में करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए चम्पावत बाजार चौकी प्रभारी सोनू सिंह के नेतृत्व मे पुलिस टीम भरतपुर भेजी। जहां उसने आरोपित उमरदीन को गांव पछलेड़ी, गुलपाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

सीओ अशोक कुमार के अनुसार आरोपित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गंगवार के अलावा साइबर सैल प्रभारी हरपाल सिंह, चौकी प्रभारी सोनू सिंह, कांस्टेबल अब्दुल मलिक, मदन नाथ, पूरन आर्या, बिहारी लाल, सद्दाम हुसैन, भुवन पांडेय शामिल रहे। 

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर भवाली पुलिस ने 24 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही  ₹15 लाख से अधिक के स्वर्ण किये आभूषण बरामद 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें
या 91-9719566787 पर संपर्क करें ।

विज्ञापन 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news crime news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार (आज) नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर निगम द्वारा मुखानी से चौफुला तक तथा एमबी इंटर कॉलेज के पास फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर भवाली पुलिस ने 24 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही  ₹15 लाख से अधिक के स्वर्ण किये आभूषण बरामद 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    भवाली। कोतवाली भवाली क्षेत्र में घर से चोरी हुए लाखों रुपये कीमत के स्वर्ण आभूषणों की चोरी का भवाली पुलिस ने  24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही/कब्जे से चोरी किए गए लगभग […]

Read More