गंभीर अनियमितताओ पर खनन विभाग ने 14 स्टोन क्रेशरो को सीज करने के साथ ही 10 करोड़ से अधिक का लगाया जुर्माना 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के सख्त निर्देशों के बाद उत्तराखण्ड में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने हरिद्वार और लक्सर क्षेत्रमें स्थापित स्टोन क्रेशरों पर छापेमारी की। इस विशेष अभियान में तहसील हरिद्वार के ग्राम बाडीटीप और तहसील लक्सर के फतवा, महतौली, मुज्जफरपुर गुजरा, नेहन्दपुर व जवाहरखान (झीवरहेड़ी) क्षेत्रों में संचालित कुल 14 स्टोन क्रेशरों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। निदेशक राजपाल लेघा के निर्देश पर सभी संबंधित स्टोन क्रेशरों की पैमाइश कर उन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया। साथ ही, उनके ई-रवन्ना पोर्टल को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है, जिससे खनिज परिवहन पूरी तरह रोक दिया गया है।

 
प्राथमिक जांच में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के स्पष्ट प्रमाण मिलने पर संबंधित इकाइयों के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 23C तथा उत्तराखण्ड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली2021 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन स्टोन क्रेशरों पर कुल मिलाकर 10 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जाना प्रस्तावित है।इस कार्रवाई में उप निदेशक, खान अधिकारी, जिला खान अधिकारी हरिद्वार सहित विभाग के कई अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी शामिल रहे। राजपाल लेघा ने निर्देशन में की गई इस सख्त कार्रवाई को प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ एक बड़ा संदेश माना जा रहा है, जिससे भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   
निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि उत्तराखंड सरकार को तहसील लक्सर एवं हरिद्वार क्षेत्र में स्थापित स्टोन क्रशरों द्वारा अवैध खनन और अवैध भंडारण की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें हाईवे कंस्ट्रक्शन एंड क्रशर फतवा, सिंह स्टोन क्रशर फतवा, किसान स्टोन क्रशर – महतोली, शुभ स्टोन क्रशर – मुजफ्फरपुर गुज्जर, सूर्य स्टोन क्रशर मुजफ्फरपुर गुज्जर तुलसी स्टोन क्रशर  मुजफ्फरपुर गुज्जर, नेशनल एसोसिएट्स मुजफ्फरपुर गुज्जर, लिमरा इंडस्ट्रीज नेहंदपुर, दून स्टोन क्रशर महतोली, गणपति स्टोन क्रशर जवाहरखान,वाणिया स्टोन क्रशर महतोली, माँ गंगा स्टोन क्रशर  बाड़ीतिप (हरिद्वार), अलकनंदा स्टोन क्रशर बाड़ीतिप, एसएस स्टोन क्रशर बाड़ीतिप शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    
इस अभियान में खनन विभाग के उप निदेशक, खान अधिकारी, जिला खान अधिकारी (हरिद्वार),मानचित्रकार,खान निरीक्षक
सर्वेक्षक,सहायक खनिज निरीक्षक भी शामिल थे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 10 करोड़ से अधिक का जुर्माना 14 स्टोन क्रेशर सीज Acting on serious irregularities Haridwar News: Mining Department takes action against serious irregularities; 14 stone crushers seized; fines exceeding ₹10 crore imposed the Mining Department has seized 14 stone crushers and imposed fines exceeding ₹10 crore uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गंभीर अनियमितताओ पर खनन विभाग की कार्यवाही हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More