अवैध संबंध के शक में पति ने ही मार कर जलाया था पत्नी को, पुलिस ने खुलासा करते हुए पति को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में बृहस्पतिवार को महिला के मिले अधजले शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र के चैसर में बृहस्पतिवार को मिली महिला की अधजलि लाश का खुलासा हो गया है। महिला की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के छेड़ा निवासी किशन कुमार की पत्नी आनन्दी देवी के रुप में हुई। बताया गया है कि पत्नी को किशन कुमार ने ही अवैध संबंध के शक में मार कर जला डाला। पुलिस ने पति के गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 21 जुलाई को प्रात: पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के समीप चैसर गाँव के पास एक महिला का अधजला शव मिला था । पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर पहुँचकर शव का पंचायतनामा करने के उपरान्त पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेजा गया है। महिला की शिनाख्त आनन्दी देवी उम्र 22 वर्ष पत्नी किशन कुमार निवासी छेड़ा पिथौरागढ़ हाल निवासी विण पिथौरागढ़ के रूप में हुई । मृतका की माँ श्रीमती सुनीता देवी पत्नी नरेन्द्र कुमार निवासी मल्ला रियांसी पोस्ट ऑफिस वड्डा पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि उनकी पुत्री मृतका आनन्दी देवी का विवाह पांच वर्ष पूर्व किशन कुमार के साथ हुआ था । उनकी पुत्री विगत तीन माह से उनके साथ मायके में रह रही थी । 20 जुलाई को किशन कुमार उनके घर रियांसी आया तथा मृतका आनन्दी देवी व उसकी पुत्री आरती को जबरदस्ती अपने साथ ले गया । लगभग 2:30 बजे किशन कुमार ने सुनीता देवी के पुत्र को फोन करके बोला कि वह शाम तक आनन्दी को घर भेज देगा परन्तु वह घर नही आयी । सुनीता ने बताया कि मृतका आनन्दी का पति किशन कुमार पूर्व में भी कई बार धमकियां दे चुका है ।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 302/304B भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । उक्त मामले की विवेचना कर रहे क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज अभियुक्त किशन कुमार पुत्र रमेश राम निवासी छेड़ा पिथौरागढ़ उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news On suspicion of illicit relationship pithoragarh news police arrested the husband while disclosing the husband had killed and burnt the wife Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More