अदालत के आदेश पर तांत्रिक व दम्पत्ति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक तांत्रिक व दम्पत्ति समेत पांच के खिलाफ धारा 376/506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर की अदालत में तीन टावर वाली गली में सामने मझरा काशीपुर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी इसरार पुत्र रमजानी निवासी जुम्मा वाली गली, सरकारी नल के पास हरथला जिला मुरादाबाद के साथ करीब 8 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद कुछ वर्ष पूर्व उसकी अचानक तबीयत खराब हो गयी, तब उसकी सास रहमत, ससुर रमजानी जेठ इन्तजार, पति इसरार ने एक मुस्लिम तान्त्रिक को अपने घर बुलाया और उसे एक कमरे में बन्द कर दिया और कहा कि तुम्हारे ऊपर हवाई असरात है मैं तुम्हारा इलाज कराऊंगा। उक्त तांत्रिक ने उसे कोई कपड़ा सुंघाया और अन्धेरा करके कमरा बन्द कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वह काफी दिन तक दुष्कर्म करता रहा। उसने अपनी ससुरालवालों को यह बात बतायी तो किसी ने भी यकीन नहीं किया। उसके बाद कई मर्तबा जेठ ने भी जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक पति नशा करता है और ज्यादातर दिल्ली रहता है। जेठ उसे अकेला देखकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करता है। वह किसी तरह मायके आ गई। आरोप है कि 5 दिसम्बर 2022 की सुबह जेठ मायके पहुंचा और उसे अकेला देख बोला कि मैं तेरे बिना नहीं रह सकता। अपनी पत्नी को तलाक भी दे दूंगा लेकिन तुझे अपने आप से जुदा नहीं होने दूंगा, तू मुरादाबाद चल। मना करने पर उसने जबरन दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस में सुनवाई न होने पर उसे अदालत की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a case has been registered against five including Tantrik and the couple crime news kashipur news On the orders of the court US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More