देहरादून। वेब सीरिज बनाने का झांसा देकर एक शातिर ठग ने दून निवासी होटल कारोबारी से 50 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं उसने कारोबारी की पत्नी को भी अपने झांसे में लिया और उसे भी अपने साथ ले गया।अब पीड़ित कारोबारी पत्नी से भी तलाक चाह रहे हैं। मामले में पीड़ित की शिकायत पर महाराष्ट्र के रहने वाले ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डालनवाला थाना क्षेत्र के रहने वाले होटल कारोबारी की शिकायत पर महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी करनदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। करनदीप से उनकी मुलाकात चार साल पहले हुई थी। उसने बताया था कि वह संगतों के साथ प्रचार-प्रसार करता है।संगतों की सेवा के लिए वह इंग्लैंड से भारत आया है। यही नहींउसने यह भी बताया कि वह एक वेब सीरिज बना रहा है जिससे सिख धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।इसके लिए उसने होटल व्यवसायी को अपने झांसे में लिया। होटल व्यवसायी भी संगतों की सेवा करते हैं। लिहाजा उन्होंने हामी भर दी और वेब सीरिज के लिए पैसा देना शुरू कर दिया। होटल कारोबारी ने जुलाई 2021 में 20 लाखरुपये, अगस्त 2021 में 10 लाख रुपये, सितंबर 2021 में 10 लाख रुपये और अक्तूबर में 10 लाख रुपये कुल 50 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसके तेवर ही बदल गए। होटल कारोबारी का आरोप है कि करनदीप ने संगतों की सेवा के नाम पर उनकी पत्नी को भी भड़का दिया। वह उनसे झगड़ा करने लगी और करनदीप के साथ ही रहने लगी। अब उन्होंने पत्नी से तलाक के लिए भी अदालत में केस दायर किया है। इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल ने बताया कि करनदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]