उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबराणी के पास चट्टान गिरने के कारण एक-दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस से चिकित्सालय को भेज दिया गया है। घटनास्थल के दोनों तरफ का ट्रैफिक फिलहाल रोका गया है।
दुर्घटना में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना में तीन घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी लाया जा रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आपदा क्यूआरटी टीम घटना स्थल
पहुंची और राहत-बचाव कार्य किया। बताया गया कि हादसे वाली जगह पर इन दिनों सीमा सड़क संगठन
द्वारा सड़क की बाहरी तरफ के पुश्ता का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस जगह पर ऊपरी पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिरने का क्रम जारी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]