स्कूटी के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एक महिला की मौत एक अन्य महिला और दो बच्चे घायल

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
ऋषिकेश। टिहरी जिले के गुजराडा मार्ग नरेंद्र नगर के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर एक घायल महिला व दो बच्चों को अस्पताल भेजा।  
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि गुजराडा मार्ग नरेंद्र नगर के पास स्कूटी यूके 07 एफएफ 0338 दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम निरीक्षक कविंद्र सजवान केसाथ आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर रोप द्वारा 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर स्थानीय व्यक्ति, फायरमैन एवं जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करके दो महिलाओं व उनके साथ दो बच्चों को खाई से स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान चालक महिला अंजू का निधन हो गया। घायलों में पुष्पा देवी पत्नी स्वर्गीय भरत सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी, पावली पोस्ट घनसाली तहसील भिलंगना के अलावा 6 वर्ष की बालिका व चार वर्ष का बच्चा शामिल हैं। मृतक महिला अंजू पत्नी सलवीर उम्र 28 वर्ष निवासी, पावली पोस्ट घनसाली तहसील भिलंगना की रहने वाली थी।
 
रेस्क्यू टीम में निरीक्षक कविंद्र सजवान, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश, फायरमैन सुमित नेगी, आरक्षी सोनू, आरक्षी कविंद्र, पैरामेडिक्स अमित व चालक राहुल शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A woman died and another woman and two children were injured when the scooty went out of control and fell into a deep ditch Accident news rishikesh news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More