कालाढूंगी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत दो घायल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत व दो अन्य घायल हो गए है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक नया गाँव कॉर्बेट झरने के पास वैगनआर कार सामने खड़ी ट्रेक्टर ट्राली में जा घुसी। हादसे में ट्राली से सामान उतार रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त नया गांव निवासी पप्पू के रूप में हुई है। देर रात हुए हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त कुछ लोग खड़ी ट्रेक्टर ट्राली से सामान उतार रहे थे। इन्हीं में से एक 40 वर्षीय पप्पू कुमार की कार व ट्राली के बीच फंस जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

पप्पू नयागांव का ही रहने वाला था। हादसे की सूचना पाकर पुलिस और पप्पू के परिजन मौके पर पहुंचे। कार में सवार ललित व कृष्ण चंद्र भी हादसे में घायल हो गए। ललित गेबुआ का रहने वाला है जबकि कृष्ण चंद्र देवीपुरा चकलुवा का रहने वाला है। घायलों को एसटीएच हल्द्वानी भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Kaladhungi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More