उत्तराखण्ड में 27 व 28 जनवरी को बारिश के साथ पहाड़ी क्षेत्रो में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण जम्मू – कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है। जिसके चलते उत्तराखण्ड में दो दिन 27 और 28 जनवरी को मौसम खराब रह सकता है। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी दिखेगा। गलन के कारण ठंड के और बढ़ने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

मौसम विभाग ने आज 27 जनवरी को उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अलग – अलग जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तूफानी हवाएं भी चलेंगी। पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ आंधी-तूफान आने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आज 27 जनवरी को ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। 

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

28 जनवरी को भी राज्य के कई जिलों में मौसम खराब रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

 

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: An orange alert has been issued for rain and snowfall in the hilly regions of Uttarakhand on January 27th and 28th Bad weather expected in Uttarakhand on January 27th and 28th dehradun news Orange alert issued for rain and snowfall uttarakhand news Weather forecast उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड में 27 व 28 जनवरी को मौसम रहेगा खराब देहरादून न्यूज बारिश के साथ बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम समाचार

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More