हल्द्वानी। कुमाऊँ मंडल आयुक्त के औचक निरीक्षण ने हल्द्वानी तहसील की कार्यप्रणाली की हकीकत उजागर कर दी। शिकायतों की पुष्टि करने पहुंचे आयुक्त ने तहसीलदार संग उत्तर उजाला स्थित कानूनगो अशरफ अली के घर का निरीक्षण किया, जहां फाइलों और रजिस्टरों का बड़ा ढेर देखने को मिला।
जांच में सामने आया कि कानूनगो दफ्तर की जगह घरपर ही फाइलें रखते थे और मौके पर जाने के बजाय घर बैठकर रिपोर्ट लगाते थे। फाइलों को जानबूझकर लंबित कर देरी करने के आरोप भी उन पर लगे हैं।
आयुक्त के छापे से यह भी सामने आया कि कानूनगो अशरफ अली पूर्व में भी विवादों में घिर चुके हैं। इस घटना ने तहसील प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आयुक्त ने जिलाधिकारी को इस मामले की प्रशासनिक जांच कर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके […]