परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने सेना में भर्ती प्रक्रिया को पुनः चालू करने के लिए उपजिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) की हल्द्वानी इकाई ने 2018 से बन्द सेना में भर्ती प्रक्रिया को पुनः चालू करने के लिए सभा करने के पश्चात उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।


सभा में पछास के महासचिव महेश ने कहा कि विगत 2018 से सेना के विभिन्न पदों में भर्ती नहीं की गई है। 2018 में अंतिम बार हुई खुली भर्ती भी लिखित परीक्षा नहीं होने के कारण लंबित पड़ी हुई है। जिसके चलते लम्बे समय से सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे छात्रों में आक्रोश पनप रहा है। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने सेना में ‘अग्नि योद्धा’ और ‘अग्निवीर’ जैसे नामों से संविदा (अस्थाई) रूप में भर्ती की बात की है। यह भी नौजवानों के बीच चिंता का सबक है। बाधित भर्ती प्रक्रिया, सेना में संविदा करण के कारण 8 मई को देश भर में युवाओं ने अपना विरोध प्रकट किया, क्योकि बेरोजगारी और भर्ती की उम्र निकलने के चलते युवाओं में आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। लिहाजा परिवर्तनकामी छात्र संगठन की मांग है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर सेना में भर्ती को शीघ्र शुरू करने को आदेशित करें।राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि सभी को योग्यता अनुसार काम और काम के अनुसार वेतन दिया जाए। सेना सहित विभिन्न केंद्र और राज्य सरकार के विभागों में रिक्त पदों को भरा जाए। सेना में ‘अग्नि योद्धा’ ‘अग्निवीर’ वाली अस्थाई संविदा योजना रद्द की जाए। साथ ही जब तक रोजगार नहीं तब तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

इस दौरान महेश, चंदन, बिपिन चंद्र, उमेश पांडे, उमेश चंद्र सहित परिवर्तनकामी संघठन से जुड़े युवा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More