बड़ेथी के पास टूटा गंगोत्री हाईवे का हिस्सा

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। लगातार हो रही बारिश से मंगलवार को गंगोत्री हाईवे पर बड़ेथी के पास सड़क का 30 मीटर हिस्सा टूटकर भागीरथी नदी में समा गया। जिससे हाईवे पर 28.3 करोड़ की लागत से एनएचआईडीसीएल की ओर से बनाई जा रही  310 मीटर लंबी ओपन टलन खतरे की जद में आ गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर  एसडीएम भटवाड़ी देवेन्द्र नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल सहित थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल मौके पर पहुंचे और वाहनों की आवाजाही बंद कर रूट को मनेरा बायपास से डायवर्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/08/03/the-elderly-man-was-taken-to-the-hospital-after-a-5-km-steep-climb-on-the-cot/

बताते चले कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुंगी बडे़थी के पास वर्ष 2010 से भूस्खलन जोन बना हुआ है। बरसात में यहां अक्सर यातायात बाधित रहता है। वर्ष 2017 में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड ने इस भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई और यह योजना पूरी तरह फेल हो गई। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड ने गंगोत्री हाईवे पर 310 मीटर लंबी, 10 मीटर चौड़ी और 11 मीटर ऊंची रोड प्रोटेक्शन गैलरी बनाने का निर्णय लिया।  जिसके निर्माण के लिए 28.3 करोड़ रूपए खर्च करने की सहमति मिली। कंपनी की ओर से गत वर्ष दिसम्बर माह में इस गैलरी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। आठ माह का समय व्यतीत होने के बाद भी यह टनल पूरी नहीं बन पाई। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कम्पनी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील होने के बावजूद बिना सटीक सर्वे एवं निचले लूज़ हिस्से में बिना सुरक्षात्मक कार्य किये ओपन टनल का निर्माण किया जा रहा है, जिसका निचला हिस्सा पहली बरसात में भागीरथी में समा गया। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: gangotri highway broken near badathi Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More